तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को रौंदा (Image- Social Media) 
दिल्ली

दिल्ली में नहीं थम रहे हादसे, तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को रौंदा, युवक की मौत से हड़कंप

Delhi Road Accident: पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

अर्पित शुक्ला

Delhi Hit and Run Case: राजधानी दिल्ली में एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक डिलिवरी बॉय की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बेहद तेज गति से चलाई जा रही थी और चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि डिलिवरी बॉय अपनी बाइक से ऑर्डर पहुंचाने जा रहा था, तभी पीछे से आ रही बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कई मीटर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हादसे में सभी एयरबैग खुले

दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी एयरबैग खुल गए। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया है। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी तेज थी।

हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि कार का चालक नशे की हालत में था और बेहद तेज गति से वाहन चला रहा था। डिलिवरी बॉय अपनी बाइक पर ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था, तभी पीछे से आती बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई मीटर दूर जाकर गिरी और डिलिवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई।

द्वारका में भी हुआ था हादसा

दिल्ली के द्वारका इलाके में भी हाल ही में सड़क हादसा हुआ था। 3 फरवरी को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुई इस दुर्घटना में साहिल धनेशरा (23 वर्ष) की मौत हो गई थी।जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग ने अपनी एसयूवी से साहिल की बाइक को टक्कर मार दी थी। नाबालिग होने के कारण पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया और मामले की आगे की जांच जारी है।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर