दिल्ली शहादरा स्टेशन पर युवक की मौत (सौजन्य-एक्स) 
दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO

Shahdara Railway Station: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर 'योग एक्सप्रेस' में चढ़ने की कोशिश कर रहे 32 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर सह-यात्रियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

प्रिया जैस

Shahdara Railway Station Passenger Killed: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने की कोशिश में एक व्यक्ति को कुछ सह-यात्रियों ने बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया, ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस स्टेशन (PS ODRS) को शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई हिंसक मारपीट के बारे में सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी (IO) ने पाया कि पीड़ित पंकज धामा उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला था।

जनरल बोगी में चढ़ते वक्त हुई वारदात

यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस स्टेशन पर जैसे ही रुकी। वैसे ही जनरल बोगी में चढ़ने के लिए लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच पंकज धामा का कुछ यात्रियों से विवाद हो गया।

देखते-ही-देखते झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और लोगों ने पंकज को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और लात और मुक्कों से पीट दिया। इस वारदात के दौरान आसपास खड़े लोग भी देखते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आरपीएफ कांस्टेबल बीच-बचाव करता नजर आ रहा है। हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी।

हाथापाई के बाद युवक की मौत

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज

दिल्ली पुलिस ने बताया कि योगा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान पंकज धामा को साथी यात्रियों ने घूंसों और लातों से बुरी तरह मारपीट की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंकज को बचाने की कोशिश की। मारपीट के बाद पंकज धामा बेहोश हो गया। धामा को तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्भाग्य से उसे मृत घोषित कर दिया गया (MLC नंबर 1645/12/26)।

दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 105 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आगे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है