Guru Randhawa Delhi Paschim Vihar Firing: दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलीबारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
दरअसल, आज सुबह दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि जिम के मालिक मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा है। दिल्ली पुलिस गोलीबारी से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिशें की जा रही हैं।
बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, "जय महाकाल, जय श्री राम, राम राम सभी भाइयों को। जो आज ये (24 एचएस फिटनेस दिल्ली) गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है वो मैंने अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है।"
अनिल पंडित ने पोस्ट में आगे लिखा, "ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नही आई और जितने भी हमारे दुश्मन है वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी (वेट एंड वॉच)"
यह भी पढ़ें - 6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल
साथ ही पोस्ट में आगे बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के नाम के साथ उसने आगे लिखा, "नोट और जीतने भी ये देशद्रोही है जो देश के खिलाफ साजिश रचते है दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वही पे ही मारेगे। सलाम सहीदा नु, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंदर गोगी मान ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई, शुभम लोनकर, हरमन संधू, अंकित सेरसा।"
दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। दिल्ली पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और गोलीबारी के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।