दिल्ली में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ (Image- Social Media) 
दिल्ली

दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 अरेस्ट

Delhi Terror Network: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 7 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Terror Network Busted: पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पाकिस्तान में बैठे शाहजाद भट्टी और उसके साथी अजमल गुज्जर के लिए काम कर रहे थे। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल फोन और साथ ही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।

सोशल मीडिया से युवाओं को बनाया जाता था निशाना

जांच एजेंसियों को पता चला है कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल करता था। उन्हें कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच और अपराध जगत की आकर्षक छवि दिखाकर अपने साथ जोड़ा जाता था। भर्ती के बाद इन युवाओं को हथियारों की सप्लाई और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे गैरकानूनी कार्यों में लगाया जाता था। स्पेशल सेल को मई 2026 में सूचना मिली थी कि शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर मोहित उर्फ योगी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए और पाकिस्तान में मौजूद हैंडलरों से उसके संपर्क के प्रमाण भी मिले।

दिल्ली-एनसीआर के अहम स्थानों की कर रहे थे निगरानी

पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के अन्य महत्वपूर्ण इलाकों की रेकी कर रहे थे। इन स्थानों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आका तक पहुंचाए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई से कई संभावित आतंकी साजिशों को नाकाम कर दिया गया।

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगाए जा रहे थे हथियार

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप को पंजाब से प्राप्त कर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाने का काम करते थे। इस नेटवर्क से जुड़े कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला