डिजाइन फोटो  
दिल्ली

Delhi New CM: भाजपा किसे देगी दिल्ली के सत्ता की चाबी? इन 3 नामों की खूब हो रही चर्चा

अगर बीजेपी चुनाव जीतती है, तो एक बड़ा सवाल यह है कि पार्टी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी के पास दिल्ली में पिछले 27 साल से सत्ता नहीं है। आखिरी बार, 1998 में बीजेपी की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज रही थीं।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के शुरुआती रुझान आ रहे हैं और इस वक्त बीजेपी आगे चल रही है। अगर बीजेपी चुनाव जीतती है, तो एक बड़ा सवाल यह है कि पार्टी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी के पास दिल्ली में पिछले 27 साल से सत्ता नहीं है। आखिरी बार, 1998 में बीजेपी की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज रही थीं, लेकिन वे केवल 52 दिन ही इस पद पर रह पाईं। आइए जानते हैं उन तीन प्रमुख नेताओं के बारे में जिनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है।

मनोज तिवारी (बीजेपी के पूर्वांचल चेहरा)

अगर भाजपा दिल्ली में जीत हासिल करती है, तो पार्टी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बना सकती है। मनोज तिवारी पूर्वांचल के बड़े नेता माने जाते हैं और दिल्ली बीजेपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वे दो बार सांसद रह चुके हैं और दिल्ली में पूर्वांचल वोटों को एकजुट करने में उनकी अहम भूमिका रही है। हाल ही में, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जो भी सीएम बनेगा, वह दिल्ली का समग्र विकास करेगा।

विजेंदर गुप्ता (दिल्ली के धाकड़ नेता)

दिल्ली के रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार और विधायक विजेंदर गुप्ता का नाम भी सीएम के दावेदारों में शामिल है। वे एक मजबूत नेता के रूप में पहचाने जाते हैं और आम आदमी पार्टी के खिलाफ विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा चुके हैं। पार्टी के कैडर और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। अगर बीजेपी जीतती है, तो गुप्ता पर पार्टी भरोसा जता सकती है। दिल्ली चुनाव की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें... 

वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष)

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का भी नाम सीएम पद के लिए लिया जा रहा है। उन्होंने इस चुनाव में कड़ी मेहनत की है और उनका योगदान दिल्ली बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि पार्टी दिल्ली में जीतती है, तो वीरेंद्र सचदेवा का नाम सीएम के चेहरे के रूप में भी सामने आ सकता है। बता दें, खबर लिखे जाने तक मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार, बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 सीटों पर आगे है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला