होटल मालिक लवकेश बजाज (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

लाइसेंस किसी का, बिल्डिंग किसी की! होटल मालिक लवकेश बजाज ने जय मिश्रा पर फोड़ा ठीकरा; पुलिस कर रही तलाश

Delhi Police Arrest Lavkesh Bajaj: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में होटल के मालिक लवकेश बजाज ने इसका पूरा ठीकरा जय मिश्रा के नाम पर फोड़ दिया है। यहां जानिए कौन है जय मिश्रा?

प्रिया जैस

Lavkesh Bajaj and Jai Mishra: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिस स्टे होटल अग्निकांड में एक नया नाम सामने आया है। फ्लोरिस स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज से पूछताछ के दौरान उसने कई राज खोले। पुलिस पूछताछ के दौरान लवकेश बजाज ने बताया कि उसके पास होटल की देखरेख करने का समय नहीं था।

उसने बताया कि जय मिश्रा उसके होटल का पूरा कामकाज देखा करता था। यहां तक की होटल के सभी लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज भी जय मिश्रा के नाम पर हैं। लवकेश बजाज ने अग्निकांड का पूरा ठिकरा जय मिश्रा के सिर पर फोड़ दिया है। अब दिल्‍ली पुलिस जय मिश्रा की तलाश में जुटी हैं।

कौन है जय मिश्रा?

मिली जानकारी के अनुसार, लवकेश बजाज ने साल 2022 में यह बिल्डिंग खरीदी थी। इस बिल्डिंग को उन्‍होंने फ्लोरिस स्टे होटल में बदल दिया। लवकेश बजाज ने बताया कि जब से यह होटल शुरू हुआ है तब से जय मिश्रा ही इस होटल को संभाल रहा था। होटल से जुड़े सभी मामलों का फैसला वहीं करता था और सभी लाइसेंस भी उसी के नाम पर है। इस होटल का लाइसेंस बेड एंड ब्रेकफास्ट के तहत लिया हुआ था। लवकेश की बातों से ऐसा लगता है कि जैसे वह सिर्फ नाम मात्र का मालिक था।

मालवीय नगर फ्लोर स्टे होटल अग्निकांड (सौजन्य-IANS)

लवकेश बजाज ने बताया कि होटल का पूरा मैनेजमेंट और जिम्मेदारी जय मिश्रा के हाथों में थी। होटल में कमरे कितने होंगे...होटल में क्या बदलाव करने है... इन सभी चीजों का फैसला जय मिश्रा ही करता था। बुधवार को होटल में आग लगने के बाद जय मिश्रा भी मौके फरार हो गया। दिल्ली पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि इसी इलाके में आरोपी के दो से तीन होटल और भी है। पुलिस उन होटलों और उनके दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने इन गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की FIR

पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने धारा 105 BNS, धारा 326(g) BNS, धारा 324(5) BNS, धारा 125(a) और 125(b) BNS, धारा 287 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है।

घायलों से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंची सीएम रेखा गुप्ता

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई है। घायलों में भी कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, होटल में आग लगने के बाद कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम रेखा गुप्ता घायलों से मिलने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंची। मृतकों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 8 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार