Delhi Furniture Market Fire: दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में देर रात भयानक आग लग गई। शास्त्री पार्क के फर्नीचर मार्केट में लगी आग ने लगभग 300 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन समय पर न पहुंचने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-ही-देखते 300 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल की देरी से गुस्साए स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। पथराव को बढ़ता देख इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना करीब देर रात 11 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी दुकानों को बचाने की जद्दोजहद में लग गए। लेकिन लकड़ी और प्लायवुड ने आग पकड़ ली और पूरे मार्केट में फैल गई।
दमकल विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी गई। लेकिन जब तक दमकल की गाड़िया पहुंची, अधिकतर दुकानें आग की चपेट में आ चुकी थी। दमकल की 25 गाड़ियों ने देर रात तक आग बुझाने का कार्य किया।
यह भी पढ़ें - गुरुग्राम में ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा हाहाकार! बीच रास्ते में रुकी मेट्रो, ट्रैक पर चलकर स्टेशन पहुंचे लोग
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अगर दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंचती तो आग को काबू में लाया जा सकता था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने दमकल की गाड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ लोग पथराव को रोकते हुए भी नजर आए।
मिली जानकारी के अनुसार, फर्नीचर मार्केट में करीब 250 से 300 दुकानें आग की चपेट में आने की संभावना है। इस आग में दुकान मालिकों का भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में जान की हानि नहीं हुई। हालांकि, लोगों का लाखों का माल खाक हो गया।
एक स्थानीय निवासी का कहना है, “हमारे जान-पहचान के कई लोगों की यहां दुकानें हैं। करोड़ों का नुकसान हुआ है। हमारा मानना है कि आग जान-बूझकर लगाई गई थी और राजनीतिक कारणों से इसकी पहले से योजना बनाई गई थी।”
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। फायर कंट्रोल रूम को रात 11:57 बजे इसकी सूचना मिली। रात 1:20 बजे तक, 23 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं और आग बुझाने का काम जारी था। स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और कथित तौर पर दमकल की गाड़ियों पर पत्थर भी फेंके। करोड़ों के नुकसान की आशंका है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में फर्नीचर मार्केट में आग लगने की घटना पर, डिप्टी सीएफो डीबी. मुखर्जी ने बताया, रात 11:57 बजे, फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। चूंकि मार्केट में बड़ी मात्रा में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी इसलिए बाद में इस आग को मध्यम श्रेणी की आग घोषित कर दिया गया।