ISI Spy Network in Delhi: दिल्ली पुलिस और पश्चिम बंगाल STF की संयुक्त कार्रवाई ने कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। इसी मामले में दिल्ली के हौजरानी इलाके से पश्चिम बंगाल निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप्त बसु के रूप में हुई है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, प्रदीप्त बसु दिल्ली के हौजरानी इलाके में लंबे समय से रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के साथ एक ही स्थान पर रह रहा था। इसी कड़ी को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस और पश्चिम बंगाल STF आरोपी के संपर्कों, उसकी गतिविधियों और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
प्रदीप्त बसु मूल रुप से मूल रूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहना वाला है। पेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बसु पर कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रदीप्त बसु को पश्चिम बंगाल STF ने दिल्ली पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए दिल्ली के हौजरानी इलाके से हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि प्रदीप्त बसु की कथित तौर पर किन लोगों से बातचीत होती थी और क्या उसका किसी संदिग्ध संगठन या विदेशी खुफिया नेटवर्क से सीधा संपर्क था या नहीं। इसके अलावा उसके डिजिटल उपकरणों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा सकती है।
ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अधिकारियों की कोशिश यह पता लगाने की है कि कथित जासूसी नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और उनकी भूमिका क्या रही है।
हालांकि, आरोपी पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे नेटवर्क की वास्तविक भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दिल्ली पुलिस और पश्चिम बंगाल STF मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ऐसे किसी भी संगठन और संदिग्ध पर लगातार नजर बनाई हुई है। वहीं दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां भी चौकन्ना हैं।