दिल्ली में बारिश के कारण उड़ानों के लिए सलाह सोर्स- सोशल मीडिया
दिल्ली

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi IMD Red Alert: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।

करुणा नंद शाहवाल

Delhi Rain Flights Advisory: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश का असर हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। खराब मौसम के कारण एक दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि कई फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव और देरी दर्ज की गई। इंडिगो, एयर इंडिया, आकासा एयर और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर एयरपोर्ट रवाना होने से पहले फ्लाइट का रियल-टाइम स्टेटस चेक करने की अपील की है।

एयरलाइंस ने कहा कि भारी बारिश, तेज हवाओं और ट्रैफिक जाम के चलते यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने भी मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सोशल मीडिया पर एयरलाइंस ने कहा कि कठिन मौसमी परिस्थितियों के कारण विमान के ऑपरेशन और शेड्यूल प्रभावित हुए हैं। इंडिगो ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और यात्रियों को सलाह दी कि वे फ्लाइट के रियल-टाइम अपडेट चेक करें और ट्रैफिक की वजह से होने वाली देरी को ध्यान में रखते हुए यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

इंडिगो ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली में खराब मौसम का असर फ्लाइट के शेड्यूल पर पड़ा है। हम मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

एयर इंडिया ने फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा

इसी तरह, एयर इंडिया ने चेतावनी दी कि मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है और यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

वहीं एयरलाइन ने कहा, "खराब मौसम की वजह से आज दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है।" आकासा एयर ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम से उसके नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं,

आकासा और स्पाइसजेट ने भी दी चेतावनी

आकासा एयर ने एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली में खराब मौसम के कारण हमारे नेटवर्क की कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा की योजनाओं में परेशानी हो सकती है और हम आपसे धैर्य और समझदारी की उम्मीद करते हैं।

हालांकि यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, लेकिन आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।" वहीं स्पाइसजेट ने चेतावनी दी कि इन हालात के कारण उड़ानों के आने-जाने और कनेक्टिंग उड़ानों में देरी हो सकती है।

IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है, जिसमें राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

इससे पहले, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी दिशानिर्देश जारी किए थे। एएआई ने एक्स पर कहा, "यात्रा करने से पहले, अपने प्रस्थान और आगमन वाले शहरों में मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी रखें।"

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित