नमो यमुना रिवर सफारी सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
दिल्ली

दिल्ली में पहली नमो यमुना रिवर सफारी का ट्रायल शुरू, CM रेखा गुप्ता ने बताया बड़ी उपलब्धि, खरगे को दिया जवाब

Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में CM रेखा गुप्ता और कपिल मिश्रा ने पहली ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की ट्रायल की शुरुआत की। रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

प्रिया जैस

Highlights:

  • CM रेखा गुप्ता और कपिल मिश्रा ने पहली ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की शुरुआत की।

  • सीएम रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

  • सीएम रेखा गुप्ता ने मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी का जवाब दिया।

Delhi Tourism News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली की पहली 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत की। छठ पर्व से पहले नमो यमुना रिवर सफारी के ट्रायल की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली सरकार छठ पर्व से पहले 'यमुना सफारी' का उद्घाटन करने की योजना बना रही हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों के लिए शुरू की गई एक पहल है। जिस तरह अन्य शहरों में गंगा या यमुना जैसी नदियों में नौकायन करते समय एक शांत और सुखद अनुभव मिलता है, उसी तरह यहां के लोग भी यमुना सफारी का आनंद लेते हुए शांति महसूस करेंगे।

दिल्ली के लिए बड़ी उपलब्धि

पर्यटन विभाग में बढ़ोतरी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों के लिए नमो यमुना रिवर सफारी खुशी का एक स्रोत है। मैं केंद्र सरकार, दिल्ली प्रशासन, हमारे पर्यटन विभाग और DDA को दिल से बधाई देना चाहती हूं। इन्हीं सबके सामूहिक प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

खरगे की टिप्पणी का दिया जवाब

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी, उसके नेता और उनके सहयोगी इतने हताश हो गए हैं कि उन्होंने शालीनता और सभ्यता की सारी हदें पार कर दी हैं।"

कांग्रेस की हताशा का बड़ा कारण क्या है?

कांग्रेस की लगातार हार को हताशा का कारण बताते हुए सीएम रेखा ने कहा, "उनकी यह हताशा बार-बार मिल रही चुनावी हार का नतीजा है। जनता ने उन्हें जिस तरह नकारा है, वह उनके हाव-भाव और भाषा में साफ झलकता है। वे किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। अपमानजनक बातें करना, अनुचित टिप्पणियां करना, यहां तक कि प्रधानमंत्री के दिवंगत माता-पिता को भी निशाना बनाना।"

प्रधानमंत्री मोदी और जनता में विश्वास को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार करती है। उन्होंने कई राज्यों में लगातार उन्हें वोट देकर सत्ता में पहुंचाया है। उनके विकास कार्यों ने लोगों के दिलों को छुआ है। भला कोई इसे कैसे मिटा सकता है? ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके आपको कुछ हासिल नहीं होगा। पूरा देश देख रहा है।

गलत व्यवहार पर जनता की नजर

कांग्रेस पार्टी और मल्लिकार्जुन खरगे को अपने व्यवहरा पर ध्यान देने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा आपके बर्ताव और आपके गलत व्यवहार पर जनता नजर रख रही है और वे आपको कभी माफ नहीं करेंगे। आपके ये बयान भारत के इतिहास में दर्ज हो गए हैं। लोगों के मन-मस्तिष्क पर इनकी गहरी छाप पड़ गई है। अगले चुनाव में, जनता उन्हें और भी करारी और जोरदार हार देगी।

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी