दिल्ली के कैफे में खूनी रंजिश, फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

4 महीने पुराने थप्पड़ का बदला लेने के लिए फैजान को गोलियों से भूना, दिल्ली के कैफे में खूनी रंजिश का खुलासा!

Delhi Cafe Shooting Case: उत्तर पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर में एक अवैध कैफे में 24 साल के फैजान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पुराने थप्पड़ का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

प्रतीक पाण्डेय

Delhi Kabir Nagar Murder Case: दिल्ली के कबीर नगर इलाके में बीती रात सनसनी फैल गई जब एक कैफे में घुसकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने 4 महीने पहले लगे एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए फैजान की जान ली।

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले का कबीर नगर इलाका बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। घटना यहां स्थित 'मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे' की है, जहां रात के लगभग सा बजे 24 वर्षीय युवक फैजान को निशाना बनाया गया। हमलावर ने बेहद करीब से फैजान पर फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

पुरानी रंजिश के चलते सीने में उतारी गोलियां

पुलिस के अनुसार, फैजान को गंभीर हालत में तुरंत जीटीवी (GTB) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया है कि फैजान के सिर और सीने में गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह पूरी घटना आपसी रंजिश का परिणाम नजर आ रही है।

आरोपी का कबूलनामा: 'थप्पड़ का बदला लेने के लिए मारा'

इस हत्याकांड के तुरंत बाद आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है। वीडियो में आरोपी ने बिना किसी डर के अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि मृतक फैजान ने करीब 4 महीने पहले उसे एक थप्पड़ मारा था, और वह उसी अपमान का बदला लेना चाहता था।

आरोपी ने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया है कि इस हत्या में उसके पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य की कोई भूमिका नहीं है। उसने जोर देकर कहा कि यह वारदात उसने अकेले अंजाम दी है और इसके पीछे पैसों का कोई लेन-देन या विवाद नहीं था। आरोपी का यह कबूलनामा पुलिस के लिए मामले को सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित हो रहा है।

अवैध रूप से चल रहा था कैफे, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि जिस 'मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे' में यह हत्या हुई, वह गैरकानूनी तरीके से संचालित किया जा रहा था। वारदात के बाद वेलकम थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने कैफे के भीतर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों और आसपास के अन्य वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि वारदात की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

घटना के बाद पूरे कबीर नगर इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत बनेंगे।

दिल्ली में बढ़ती रंजिश और अपराध की चिंता

यह घटना दिल्ली में बढ़ती आपसी रंजिश और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले जघन्य अपराधों की ओर इशारा करती है। एक मामूली थप्पड़ की बात को मन में रखकर चार महीने बाद हत्या जैसा कदम उठाना समाज के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के दावों की सत्यता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस वारदात के पीछे कोई और छिपा हुआ कारण तो नहीं है। स्थानीय निवासियों ने भी इलाके में चल रहे अवैध कैफे और लाउंज पर कार्रवाई की मांग की है, जो अक्सर ऐसी आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बन जाते हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल