रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी पर देशद्रोह केस की मांग की सोर्स-IANS
दिल्ली

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

SIR Controversy Election Commission: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने SIR और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर देशद्रोह का केस चलना चाहिए।

करुणा नंद शाहवाल

Rekha Gupta Rahul Gandhi Sedition Case Demand: एसआईआर (SIR) विवाद और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीति गरमा गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्पक्ष और संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद सवाल उठाना देशद्रोह से कम नहीं है और ऐसे मामलों में राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर देशद्रोह का केस चलना चाहिए।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे जनता को गुमराह करने और देश में हो रहे विकास कार्यों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के दौरान फर्जी और अपात्र नामों को हटाना एक सामान्य और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिसे वोट चोरी कहना पूरी तरह से गलत है।

SIR विवाद पर रेखा गुप्ता का विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं देख रही हूं कि विपक्ष देश में ऐसे हालात बनाने की कोशिश कर रहा है, जिनका कोई आधार नहीं है। इसके पीछे एकमात्र मकसद जनता को गुमराह करना और ऐसी परिस्थिति पैदा करना है, जिससे देश में हो रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटक जाए।

विपक्ष आज चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सवाल उठा रहा है तथा उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस पारदर्शिता के साथ चुनाव आयोग आज काम कर रहा है, क्या उनके शासनकाल में ऐसी पारदर्शिता संभव थी।

वोटर लिस्ट में संशोधन की प्रक्रिया को बताया सामान्य

रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और वह पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है। चुनाव आयुक्तों की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।

फॉर्म-6 को लेकर भी CM ने दी सफाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि फॉर्म-6 से जुड़े विषयों पर भी चुनाव आयोग स्थिति स्पष्ट कर चुका है। मतदाता सूची को अधिक सटीक और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रक्रियाओं को सरल किया गया है और इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं है।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान मृत, डुप्लीकेट और अन्य अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया लंबे समय से चलती आ रही है। इसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र मतदाताओं को बेहतर सुविधा देना है। चुनाव आयोग का उद्देश्य किसी का वोट हटाना नहीं बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है।

विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को समझना जरूरी है। मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को वोट चोरी कहना सही नहीं है।

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना