भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली (File Photo) 
दिल्ली

Delhi News: अरविंदर सिंह लवली को मंत्री नहीं, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी! विधानसभा सत्र से पहले हुआ ऐलान

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली की गांधीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए विधायक अरविंदर सिंह लवली को पार्टी ने मंत्री नहीं बनाया, लेकिन अब उन्हें बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और इसके बाद सरकार ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया है। शपथ लेने के साथ ही सीएम रेखा और उनके सभी मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिल्ली की रेखा सरकार ने विधानसभा का पहला सत्र बुलाया है, जिसमें नए विधायकों का शपथ दिलाई जाएगी।

अब दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर 2 बजे स्पीकर का चुनाव होगा।

20 को हुआ शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा ने गुरुवार को 27 साल से बाद दिल्ली में सरकार बनाई। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है। दिल्ली-NCR की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विधानसभा में पेश होगी कैग की रिपोर्ट

माना जा रहा है कि पहले ही सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा सरकार पहले सत्र में ही 5 साल से पेंडिंग पड़ी कैग रिपोर्ट को पेश करने जा रही है। जिनमें ‘शीशमहल’ से लेकर कथित शराब घोटाले भी रिपोर्ट शामिल होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि भापजा ने पहले ही सत्र से आप को घेरने की तैयारी कर ली है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान