दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान जारी, परिवार संग AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित इन नेताओं ने भी डाला वोट  
दिल्ली

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान, परिवार संग AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित इन नेताओं ने भी डाला वोट

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी हैं। जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया है। दिल्ली के तमाम पोलिंग बूथों के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।

प्रीति शर्मा
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी हैं। जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया है। दिल्ली के तमाम पोलिंग बूथों के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
दिल्ली चुनाव के लिए मतदान शाम 6 बजे तक होंगे। इस बार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा बीजेपी और कांग्रेस समेत 29 दल हिस्सा ले रहे हैं। चुनावी मैदान में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें करीब 96 महिलाएं भी शामिल हैं। कुल 2696 स्थानों पर 13 हजार 766 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं।
दिल्ली चुनाव में अपना वोट डालने के लिए AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे। वह अपने माता पिता को व्हीलचेयर पर लेकर आए थे। उन्होंने अपने माता पिता, पत्नी और बेटे के साथ वोट डाला। बता दें कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से है।
आप नेता गोपाल राय ने भी मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए नजर आए। बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज, परवेश साहिब सिंह वर्मा अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के बाद तस्वीरें शेयर कीं। 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान नई दिल्ली के मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। इसके अलावा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रायहान वाड्रा के साथ लोधी एस्टेट पर मतदान करने पहुंची। इसके अलावा अन्य कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया।

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?