Delhi Elections 2025 polling Day LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज बुधवार, 5 फरवरी को वोटिंग है। बीजेपी, आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कई अन्य पार्टियां भी दिल्ली के चुनाई मैदान में पूरी दमखम के साथ उतरी है। यहां सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हो रहा है। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं, हार और जीत का फैसला 8 फरवरी को मतगणना के साथ हो जाएगा। दिल्ली में चुनाव को देखते हुए 5 फरवरी को दिल्ली और हरियाणा में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए आप बने रहे Navbharat Live.com के इस लाइव ब्लॉग के साथ...
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। इस बार दिल्ली में 57.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद लाइन में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति है।
Delhi Assembly Election 2025: भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ है, लेकिन अभी भी आखिरी आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि कुछ बूथों पर लाइन में लगे लोग वोट डाल रहे हैं।
Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और कांस्टेबल पंकज ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का यह चुनाव लोकतंत्र के पन्नों में दिल्ली का यह चुनाव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा कि एक पुलिस वाला चुनाव लड़ रहा है। उसने कहा कि दिल्ली में 40 सालों से हूं और मैं दिल्ली वालों की समस्याओं को भली-भांति जानता हूं। मेरा चुनाव चिन्ह जूता है और जूता एक ऐसा हथियार है जिसे देखकर भ्रष्टाचारी बहुत दूर भागता है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग का आखिरी चरण चल रहा है। कई जगहों पर मतदान खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा 56.12% वोटिंग होने की खबर है। वहीं करोल बाग और चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्रों तीन बजे तक करीब 40% मतदान होने की जानकारी मिली है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी सहभागिता दिखाते हुए कई दृष्टिहीन युवाओं ने पहली बार मतदान किया। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से उनको सम्मानित किया गया।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के दक्षिण पूर्व DCP रवि कुमार सिंह ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक शिकायत मिली थी कि भाजपा के चार टेबल लगे हुए हैं और कैश बांटा जा रहा है। जब वहां जाकर देखा और पाया गया कि वहां पर चार टेबल लगे हुए थे, जिसमें से तीन टेबल अलग-अलग प्रत्याशियों की थीं-एक निर्दलीय के और दो अलग-अलग पार्टी के थे लेकिन उनका टेबल क्लॉथ एक जैसा था। इसलिए भ्रम की स्थिति बनी कि शायद चारों टेबल भाजपा की हैं। इसपर FST की टीम ने भी रिस्पॉन्ड किया है और हमारे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उसका वेरिफिकेशन भी किया है और कैश बांटने के आरोप को भी वेरिफाई किया गया है। ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। सभी का भ्रम दूर कर दिया गया है। अभी स्थिति सामान्य है और हमारी एक टीम वहां पर मौजूद है।
Delhi Assembly Election 2025: सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस चुनाव में 1.56 करोड़ वोटर्स चुनाव लड़ रहे 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं। निर्वाचन आयोग के द्वारा दोपहर बाद 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत वोटिंग की जानकारी साझा की गयी है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में मतदान को देखकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में हमने सरकार बनाई है। अब दिल्ली में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आ रही है और AAP सत्ता से बाहर जा रही है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बारे में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बहुत उत्साहजनक तरीके से मतदान चल रहा है। लंबी लाइनें लगी हुई हैं। दिल्ली में इस बार भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली पुलिस ने बयानजारी करते हुए कहा है कि सुबह करीब 11:50 बजे जाफराबाद के आर्यन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने AAP उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। तत्काल ही अतिरिक्त स्टाफ के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
Delhi Assembly Election 2025: AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि पूरी दिल्ली में वाल्मीकि समाज के नेताओं, लोगों को निशाना बनाते हुए गिरफ्तार किया जा रहा है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वे वाल्मीकि समाज से किस बात की दुश्मनी निकाल रहे हैं ? इस अपमान और गुंडागर्दी का बदला वाल्मीकि समाज के लोग अपने वोट की ताकत से लेंगे।
Delhi Assembly Election 2025: बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा कि मैंने भगवान का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की कि लोग इस बार जो बदलाव लाना चाहते हैं, उसमें सफल हों और मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इस बार विकसित दिल्ली के लिए वोट देंगे। मैंने बार-बार कहा है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता और सिद्धांतों से भटक गए हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना है।
Delhi Assembly Election 2025: जिला चुनाव कार्यालय उत्तरी दिल्ली ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि सैनिक विहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा एक मतदाता को एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में वोट डालने के लिए मजबूर करने की शिकायत के संदर्भ में शिकायत मिलने पर तत्काल फ्लाइंग स्क्वॉड (FST) को तुरंत उस स्थान पर भेजा गया। उस स्थान पर मौजूद राजनीतिक दलों के एजेंटों ने पुष्टि की कि सभी मतदाता मतदान केंद्र पर स्वयं वोट डाल रहे हैं और यह वीडियो पूरी तरह से झूठा है।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार वोटिंग प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 33.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता और रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज मतदान है, लोकतंत्र का महापर्व। दिल्ली में एक नई सरकार चुने जाने के लिए जनता अपने घरों से निकल रही है। इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली का कई गुना तेजी से विकास होगा। मतदान अवश्य करें, अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
Delhi Assembly Election 2025: केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड(CBDT) अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के करदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें।
Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता राजनीतिक रूप से ज्यादा जागरूक है। लोग जानते हैं कि मोदी सरकार जहां तक दिल्ली का मामला है। पूरी तरह से उन्होंने हालात को और भी खराब बना दिया है। अरविंद केजरीवाल तो अपने गुरु के न हुए, वे दिल्ली के क्या होंगे ? दिल्ली ने मन बना लिया है, न भाजपा आएगी, न AAP वापस आएगी, शीला दीक्षित के समय वाली कांग्रेस सरकार वापस आएगी।
Delhi Assembly Election 2025: भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि मैं हर मतदाता से अपील करना चाहूंगा कि वे मतदान करें। मतदान करना हम सबका संवैधानिक कर्तव्य है और नैतिक दायित्व भी है। हम अपने मतदान के द्वारा अपने पसंद का प्रतिनिधि चुन सकते हैं और अपने मनपसंद की सरकार बना सकते हैं। इसलिए मेरा सभी लोगों से आग्रह है कि हर मतदाता मतदान करे।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा के लिए हो रही वोटिंग के बीच सीलमपुर और जंगपुरा में बवाल होने की खबरें आ रही हैं। जंगपुरा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने एक बिल्डिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाकर हंगामा किया है। सिसोदिया मौके पर पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने सीलमपुर में फर्जी वोटिंग होने की शिकायत की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कुछ महिलाओं ने बुर्के में फर्जी वोटिंग कर रही हैं।
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली भाजपा कार्यालय का दौरा किया। वहां कार्यकर्ताओं से मिले और पार्टी के लिए चल रहे कामकाज के बारे में जानकारी ली।
Delhi Assembly Election 2025 :CPM नेता वृंदा करात ने कहा कि हमें दिल्ली को बचाने का काम करने की जरूरत है। डबल इंजन की सरकार से दिल्ली को बचाने के लिए हमने आज मतदान किया है।
CPM नेता वृंदा करात ने कहा कि हमें दिल्ली को बचाने का काम करने की जरूरत है। डबल इंजन की सरकार से दिल्ली को बचाने के लिए हमने आज मतदान किया है।
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि लोकतंत्र में हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। युवा मतदाताओं को आगे आना चाहिए और अपना वोट डालना चाहिए।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है... जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी।
Delhi Assembly Election 2025 : मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है। वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे।
Delhi Assembly Election 2025 : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा कि सबसे अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलिए, आइए और वोट डालिए। संविधान ने आपको यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है... तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।
Delhi Assembly Election 2025 : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंची। इस मौके पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी इस दौरान मौजूद रहे।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंचे व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हमें एक हरित दिल्ली चाहिए। हमें एक प्रगतिशील दिल्ली चाहिए और हमें एक प्रदूषण मुक्त दिल्ली चाहिए।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार वोटिंग प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 19.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मतदान केन्द्र पर पहुंची और अपने मताधिकार का उपयोग किया।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के बाद मीडिया से बात की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मतदान महान दान है।प्रजातंत्र का आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है। प्रजातंत्र का महत्व है कि हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करे। इसी से प्रजातंत्र फलता-फूलता है और विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है... जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व मतदान से ही जाहिर होता है... सभी मतदान करें, यही मेरी कामना है।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ मतदान करने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का उपयोग किया।
Delhi Assembly Election 2025 : भारतीय कवि और लेखक सुरेंद्र शर्मा ने मतदान करने के बाद कहा कि अगर हम वोट नहीं देते हैं तो हम अपराध करते हैं। जब देश के भविष्य की बात आती है तो हम घर में क्यों बैठ जाते हैं..? मैं समझता हूं कि वोट न देने वाले लोगों को अपराध की श्रेणी में डाला जाए, ताकि हर व्यक्ति अपने और अपने देश के भविष्य की बात कह सके।
Delhi Assembly Election 2025 : पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं लोकपाल सदस्य सुशील चंद्रा ने कहा कि बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। वे दिल्ली की जनता से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जब भी कोई पार्टी चुनाव आयोग के पास आती है, तो चुनाव आयोग हर पार्टी की बात सुनता है। अगर MCC का उल्लंघन होता है, तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। चुनाव आयोग किसी भी याचिका पर चुप नहीं बैठता है।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली के दक्षिण पूर्व DCP रवि कुमार सिंह ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की 24 कंपनियां तैनात हैं। लगातार पैदल गश्त जारी है। सारे इलाके में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है, स्थिति सामान्य है। वहीं AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR पर उन्होंने कहा कि जब हमें शिकायत मिली थी कि MCC का उल्लंघन किया गया है। जब हमने इसकी जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की गई और FIR दर्ज की गई है।
Delhi Assembly Election 2025 : AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है, पर्व है। मैं दिल्ली के एक-एक मतदाता से ये विनती करना चाहूंगा कि अपने घरों से निकलकर अपने इस अधिकार का प्रयोग करें, मतदान करें। एक उज्जवल भविष्य के लिए, बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के लिए, बिजली, पानी, और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर वोट दें। अपने-अपने घरों से निकलें और वोट देकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हों।
Delhi Assembly Election 2025 : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दो बार AAP की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी, लेकिन तब भी दिल्ली को सिर्फ परेशानियां और भ्रष्ट नेता ही मिले। लोगों के सपने यमुना जी में डूब गए। आज लोग बदलाव की भावना के साथ निकल रहे हैं। लोगों में उत्साह है और लोग डबल इंजन सरकार के पक्ष में हैं। दिल्ली के लोगों का अरविंद केजरीवाल से विश्वास उठ चुका है।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा के लिए वोट डालने के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह सबसे और खासकर युवाओं से कि ज्यादा से ज्यादा वोट की अपील कर रही हैं। लोग घरों से बाहर आएं और अपना वोट डालें। साथ ही कहा है कि दिल्ली की जनता बहुत समझदार है और वे सोच-समझकर ही मतदान करेगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने कहा कि आज चुनाव का महापर्व है। वे सभी लोगों से अपील करना चाहते हैं कि घर से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और काम के लिए मतदान करें। काम करने वाली सरकार बनेगी तो आगे मतदान होगा। उन्होंने आगे कहा कि चारो तरफ दिख रहा है कि किस तरह से भाजपा बौखला गई है और हार की हताशा में वो ऐसे सभी काम कर रही है जो प्रतिबंधित हैं।
Delhi Assembly Election 2025 : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरी अपील है कि कृपया घरों से बाहर निकलें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। दिल्ली देश की राजधानी है इसलिए हमें दिखाना है कि दिल्ली सबसे आगे है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ें। पीएम मोदी के विज़न में एक ऐसी सरकार बनेगी जो उनकी सभी योजनाओं को यहां लेकर आएगी।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान जारी है। ताजा समाचार मिलने तक दिल्ली के मतदाताओं ने अच्छा उत्साह दिखाया है। पहले 2 घंटे के मतदान के रुझान के अनुसार सुबह 9 बजे तक 8 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार अब तक 8.10% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है।
Delhi Assembly Election 2025 : मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा कि आज दिल्ली का चुनाव है। ये केवल चुनाव नहीं है बल्कि धर्मयुद्ध है। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। एक तरफ पढ़े-लिखे, ईमानदार और काम करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ गाली-गलौज, गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग अच्छाई पर, सच्चाई पर और काम पर वोट देंगे।
AAP उम्मीदवार अतिशी ने कहा कि दिल्ली पुलिस कुछ भी कर सकती है। दिल्ली पुलिस खुलेआम भाजपा के लिए काम करती है। भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं, वोटर्स को डरा रहे हैं, उनके ठिकानों पर पैसा मिल रहा है। भाजपा के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस नहीं आती है। पैसे की ताकत, बाहुबल की ताकत, गुंडागर्दी की ताकत आप(भाजपा) जितनी भी इस्तेमाल कर लीजिए लेकिन लोकतंत्र में आखिरकार जनता की ताकत चलती है। दिल्ली के मतदाताओं से मेरी अपील है कि काम के लिए वोट दें।
Delhi Assembly Election 2025 : मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर वोट करें। वह यही चाहते हैं कि जब शाम को वोटिंग पूरी हो तो दिल्ली की जनता देश में सबसे ज्यादा वोट करने का रिकॉर्ड कायम करे।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी व कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी ने राज निवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में बने बूथ पर जाकर मतदान किया।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अपनी पत्नी के साथ आरएन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। यह लोकतंत्र का उत्सव है, हर नागरिक जो मतदाता है, उसके लिए मतदान करना ज़रूरी है। मुझे लगता है कि दिल्ली के लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। आज छुट्टी का दिन नहीं, कर्तव्य का दिन है, इसलिए बड़ी संख्या में मतदान करें।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली को बदलाव चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इसी उम्मीद और उत्साह के साथ लोग मतदान करेंगे। आम आदमी पार्टी के लोग खूब पैसा बांट रहे हैं। अरविंद केजरीवाल पंजाब भवन, कपूरथला हाउस, पंजाब सरकार की गाड़ियों, पंजाब सरकार के विमान, पुलिस आदि का आनंद ले रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस का जवाब देंगे।
Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अतिशी अपने आवास से रवाना हुईं। वह अपने इलाके का दौरा करेंगी और मतदान का हाल जानेंगी।
Delhi Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली का विकास एक राष्ट्रीय राजधानी के तौर पर हो। जैसे आज भारत दुनिया में पहचाना जा रहा है उसकी राजधानी दिल्ली भी उसी प्रकार की होनी चाहिए। पीएम मोदी चाहते हैं कि जैसे देश का विकास हो रहा है वैसे ही दिल्ली का भी विकास हो इसलिए मैं दिल्ली के सभी भाई-बहनों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली के विकास के लिए वोट डालें।
गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। यमुना गंदी हो गई है, दिल्ली प्रदूषण से भरी हुई है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में नई सरकार बनेगी जो दिल्ली को विकास की ओर ले जाएगी।
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि मतदान की पूरी तैयारी है। सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। हर व्यक्ति बहुत खुश है। मैं यही अपील करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान देने अवश्य आएं।
दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने वोट डालने से पहले पूजा-अर्चना की।
केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि मैं एक शुरुआती मतदाता हूं, दिल्ली का मतदाता हूं। मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से रवाना हुए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया।
दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि मैंने दिल्ली के विकास और एक विकसित दिल्ली के लिए अपना मतदान किया है। मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि कृपया अपने घरों से बाहर निकलिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
#WATCH | #DelhiAssemblyElection2025 | दिल्ली: दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, "मैंने दिल्ली के विकास और एक विकसित दिल्ली के लिए अपना मतदान किया है। मेरी सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि कृपया अपने घरों से बाहर निकलिए और अपने मताधिकार का प्रयोग करें..." https://t.co/rZUqwtCrkW pic.twitter.com/KXyHWulY85
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
दिल्ली पुलिस ने ओखला विधानसभा से AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इस मामले में FIR संख्या 95/25 धारा 223/3/5 BNS और 126 RP एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए किया मतदान।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी वोटिंग के दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
डिप्टी NSA पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 2025 के लिए किया मतदान। उन्होंने कहा कि मतदाता होने की जिम्मेदारी निभाते हुए मैं और मेरा परिवार बहुत पहले ही आ गए थे, बहुत अच्छी व्यवस्था थी और मैं वोट देने वाला पहला व्यक्ति था। मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे निष्पक्ष होकर मतदान करें।
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली के मतदाता हमसे (उम्मीदवार) अधिक उत्साहित हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वे बदलाव और विकास जाते हैं। लोगों ने 10 सालों में दिल्ली को 20 साल पीछे जाते हुए देखा है। हमें समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए था लेकिन हम पीछे रह गए। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के जागरुक मतदाता घरों से बाहर निकलेंगे और मुद्दों पर मतदान करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने मतदान किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) दिल्ली, आर. एलिस वाज ने कहा कि दिल्लीवासियों ने अपील है कि कृपया बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए मतदान करें।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर कोई वोट करे और उसे वोट दे जो उनके हिसाब से उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। मैं लोगों से कहूंगा कि विकास के लिए, अच्छी दिल्ली के लिए वोट करें।
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लाखों लोग आज अपने कल्याण, अपने विकास और दिल्ली के भले के लिए वोट करेंगे। मैंने प्रार्थना की है कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाए और हम हर तरह से दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए काम करें।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पात्र मतदाता आज एक ही चरण में मतदान कर रहे हैं। कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले यमुना घाट, आईटीओ में पूजा-अर्चना की।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उन्होंने लोगों से वोटिंग करने की अपील की।
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मोती बाग मतदान केंद्र का दौरा किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। अभी मैं मतदान के लिए जाऊंगा। आशा करूंगा कि सभी लोग निकलेंगे और मतदान करेंगे।
आज सुबह 7 बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। यह वीडियो एक मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, हनुमान रोड, कनॉट प्लेस से है।
आज सुबह 7 बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। निर्माण भवन इलाके के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल शुरू हो गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वीडियो डिफेंस कॉलोनी से है।