दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स बरामद (सौजन्य-एक्स) 
दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी

Delhi Airport: कस्टम्स विभाग ने फ्लाइट AI-2356 में सवार 2 थाई नागरिकों से 48 करोड़ की कीमत की 47.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की। साथ ही 115 सोने की सिल्लियों के साथ 1 NRI को अरेस्ट किया।

प्रिया जैस

Delhi Airport Customs Seizure: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए। कस्टम विभाग ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाईलैंड के रहने वाले दो यात्री मादक पदार्थ के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जिसकी कीमत 48 करोड़ बताई जा रही है।

नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 22 मई को बैंकॉक से फ्लाइट नंबर AI-2356 से आए थाईलैंड के दो यात्रियों को कस्टम ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोक लिया। खास प्रोफाइलिंग इनपुट और संदिग्ध यात्रा संकेतों के आधार पर, कस्टम अधिकारियों ने दोनों यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की।

छह वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद

इसके बाद, सामान की पूरी तरह से फिजिकल जांच की गई, जिसके दौरान छह वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए। शक था कि इन पैकेटों में हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) है। कुल बरामदगी में से, लगभग 29 किलोग्राम वजन वाले चार पैकेट एक यात्री के सामान से मिले, जबकि लगभग 19 किलोग्राम वजन वाले दो पैकेट दूसरे यात्री के सामान से बरामद हुए।

इस मामले में बरामद संदिग्ध नशीले पदार्थ की कुल मात्रा लगभग 47.805 किलोग्राम (शुद्ध वजन) थी। बरामद NDPS पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग 48 करोड़ रुपये है। हाल के समय में दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यह सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

कस्टम विभाग ने सोने की छड़े बरामद की

इससे पहले इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क (कस्टम विभाग) के अधिकारियों ने अवैध रूप से लाए जाया जा रहा सोना बरामद किया था। कस्टम अधिकारियों ने अवैध रूप से सोना लेकर पहुंचे एनआरआई यात्री को गिरफ्तार किया था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पाया था कि यात्री ने अपनी पैंट की भीतरी जेबों में 115 सोने की छड़ें छिपा कर रखी थीं।

115 सोने की छड़े बरामद

इन सोने की छड़ों का कुल वजन 3565 ग्राम था। यात्री ने सोने को छिपाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट का इस्तेमाल किया था। आरोपी के पास बरामद सोने की छड़ें 24 कैरेट सोने की थी, जिनकी शुद्धता 999.9 है। इन्हें भारत में तस्करी करके लाया जा रहा था। कस्टम विभाग ने एनआईआई पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है। संबंधित यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज