दिल्ली में aqi 400 पार 
दिल्ली

दिल्ली की हवा बनी जानलेवा! कई इलाकों में AQI 400 के पार, प्रदूषण रोकने के सरकारी प्रयास नाकाम; देखें VIDEO

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। उपायों के बावजूद प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं है देखें VIDEO।

आशीष शुक्ला

Delhi Air Pollution, AQI Above 400: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार चिंता बढ़ा रहा है। हवा में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। 5 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, जहांगीरपुरी, DTU और बवाना समेत कई इलाकों की हवा बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार और संबंधित एजेंसियों की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी धूल फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ कुछ इलाकों में सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इसके बावजूद प्रदूषण से लोगों को खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने उपायों के बाद भी दिल्ली की हवा साफ क्यों नहीं हो पा रही है? फिलहाल दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलने का इंतजार है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस