देश में बढ़ रहे कोरोना मामले, दिल्ली में 24 घंटे में दो मौतें 
दिल्ली

देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या 4000 पार, दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2 मौतें

कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश की राजधानी दिल्ली में 2 मौतें हुई हैं। देश में कुल एक्टिव केस 4000 से अधिक हो गए हैं। इसके अलावा मौतों की कुल संख्या 42 पहुंच गई है।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: कोराना महामारी फिर पांव पसार रही है। कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश भर में कोविड-19 पॉजिटिन केस अब बढ़कर 4000 से भी अधिक हो चुके हैं। देश भर में कोरोना से अब तक 42 मौतें हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2 मौतें हुई हैं। इसमें पांच माह का एक बच्चा और 87  वर्ष का बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है। सभी राज्यों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

कोरोना महामारी के कारण देश भर में फिर से डर का माहौल बढ़ने लगा है। देश में बीते 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 270 से अधिक मामले सामने आए हैं जिसमें सर्वाधिक केरल के मरीज हैं। कोविड मामलों की संख्या अब 4302 पहुंच गई  है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

केरल में सर्वाधिक 1373 मामले

कोरोना संक्रमण की बात करें तो एक्टिव केस में केरल की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। यहां कुल 1373 पॉजिटिव मरीज हैं। वहीं महाराष्ट्र में 510 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद गुजरात में 461, पश्चिम बंगाल में 432 और दिल्ली में 457 केस पाए गए हैं।

दिल्ली में 24 घंटे में दो मौतें

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से 2 मौतें हो गई हैं। इसमें एक तो 5 माह का मासूम है जबकि दूसरा बुजुर्ग व्यक्ति है जो कई अन्य बीमारियों से ग्रसित था। दिल्ली में कोरोना को लेकर प्रशासन की ओ से लोगोें को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है।

यहां सबसे अधिक मौतें

राष्ट्रीय राजधानी में 457 कोविड-19 संक्रमण दर्ज किए गए हैं। अब तक देश भर में कोविड से कुल 44 मौत सामने आई है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14 मौतें  हुई हैं। 24 घंटों में देश भर में कम से कम 7 मौतें हुई हैं जिनमें चार महाराष्ट्र में हुईं थीं। गुजरात और दिल्ली में भी कोविड से एक-एक मौतें हुई हैं।

सभी राज्यों को किया गया अलर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यों को अलर्ट किया गया है। कहा गया है कि किसी भी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 20 बेड का एक वार्ड सुरक्षित रखने के लिए कहा गया है। लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला