दिल्ली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के साथ सीएम रेखा गुप्ता (सोर्स- X/@gupta_rekha)
दिल्ली

महिलाओं को बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे ₹2500 का आर्थिक लाभ; CM रेखा गुप्ता ने की लक्ष्मी योजना की शुरुआत

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना का आगाज करते मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं केवल अपने परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज को शक्ति प्रदान करती हैं।

प्रत्यूष कुमार, मनोज आर्या

Delhi Government Laxmi Yojana: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने रक्षाबंधन से ठीक पहले प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार, 26 अगस्त को मुख्यमंत्री ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का आगाज कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने योजना के तहत सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाली 2,500 महिलाओं को अप्रूवल सर्टिफिकेट सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अगस्त 2026 से इस योजना को लागू किया गया था। अब तक कुल 9 लाख 22 हजार महिलाओं ने योजना में खुद को पंजीकृत कराया है।

'दिल्ली लक्ष्मी योजना' की ऐतिहासिक शुरुआत

योजना की जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की मेरी सभी बहनों के आशीर्वाद, विश्वास और स्नेह के साथ आज दिल्ली लक्ष्मी योजना की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमने नारी सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया था, आज वह संकल्प दिल्ली की बहनों के जीवन में नई शक्ति बनकर उतरा है। योजना की पहली 2,500 लाभार्थी बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

मेरी बहनों, आपकी खुशी ही हमारी खुशी है, आपका विश्वास ही हमारी ताकत है और आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार आपके सम्मान, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रहेगी।

महिलाओं को कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि लाभार्थी बहनों को प्रति महीने 1,000 रुपये वॉलेट में मिलेंगे, जबकि 1,500 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजीट की जाएगी। एफडी में जमा पैसा हर तीन साल के बाद निकाला जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह अपनी सारी योजनाओं के केंद्र में महिलाओं को रखा है।

प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लखपति बिटिया योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत किसी भी परिवार में बेटी के जन्म पर सरकार उनके बैंक अकाउंट में पैसे डालेगी। ग्रैजुएशन के बाद उसे एक लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे, ताकि वह अपना भविष्य बना पाए।

योजना के नाम पर सीएम ने क्या कहा?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के नाम को लेकर सीएम ने कहा कि मेरी बहनें जो लक्ष्मी का प्रतीक हैं इनके लिए भी तो लक्ष्मी की जरूरत है। सभी लोगों के घरों तक लक्ष्मी पहुंचे और सभी पर मां लक्ष्मी का कृपा हो। इसी सोच के साथ इस योजना का नाम दिल्ली लक्षमी योजना रखा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं केवल अपने परिवार नहीं, बल्कि परे समाज को शक्ति प्रदान करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी लगातार इस बात पर जोर देते हैं कि देश को मजबूत करना है तो महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा। जब महिलाओं की तरक्की होगी, तब देश भी आगे बढ़ेगा।

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी