Abhijeet Dipke Detained:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सौरव दास ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट साझा की है। सौरव ने अपने पोस्ट में लिखा कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने पकड़ लिया है।
सौरव ने सभी सांसदों से अपील की है कि वे तुरंत सड़कों पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आगे आएं। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने अपने बयान में आरोप लगाया कि पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ एक्शन ले रही है। सौरव दास ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती बरती जा रही है और उन्हें बलपूर्वक हटाने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि थोड़ी देर बाद सौरव दास ने अपडेट देते हुए बताया कि अभिजीत दिपके को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही गिरफ़्तार किया गया है। केरल हाउस के बाहर अभी भी भारी भीड़ जमा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर आगे बातचीत का आश्वासन दिया है। सौरव दास ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बैठक की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर बड़ा यू-टर्न! प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके ने अचानक तोड़ा अनशन; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
उन्होंने बताया कि वह और आशुतोष रांका करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद जेपी नड्डा से मिले। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की नड्डा के साथ लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई। अपने पोस्ट में सौरव दास ने लिखा, "मैंने और आशुतोष रांका ने करीब 2 घंटे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से 10 मिनट की मुलाकात की। हमने अपनी मांगों को लिखित रूप में सौंपा है। उन्होंने आगे बातचीत का आश्वासन दिया है। हम उसी प्रक्रिया में लगे हुए हैं।"