दिल्ली उपचुनाव में BJP की बंपर जीत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली उपचुनाव में BJP पास! 6 सीटों में जीत के साथ किया टाॅप, जानें क्या रहा कांग्रेस-AAP का हाल

Delhi MCD Election: दिल्ली MCD उपचुनाव में बीजेपी ने कई वार्डों पर बढ़त बनाई, AAP ने दक्षिणी क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कांग्रेस ने संगम विहार में अहम जीत दर्ज कर वापसी के संकेत दिए।

अक्षय साहू

Delhi MCD By-Election Result: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे हैं, जिनमें कई स्थानों पर कड़ा मुकाबला देखा गया है। इस बार के चुनाव में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 में से 6 सीटों में जीत दर्ज की है। इसमें से तीन में पार्टी को बंपर जीत मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने अलग-अलग वार्डों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने संगम विहार में किया हैरान

रेखा रानी ने दिचाऊं कलां वार्ड से भाजपा के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने 5,637 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की। दूसरी ओर, संगम विहार वार्ड में कांग्रेस ने लंबे समय बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। यहां कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने 12,766 वोट प्राप्त किए, जबकि बीजेपी के सुभ्रजीत गौतम को 9,138 वोट मिले। यह जीत कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण मनोबल बढ़ाने वाली रही।

दक्षिण पुरी में आप की मजबूत पकड़

दक्षिण पुरी वार्ड में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। AAP के राम स्वरूप कनौजिया ने 12,372 वोट हासिल कर ये सीट बीजेपी के उम्मीदवार रोहिणी को 10,110 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। यह जीत AAP के लिए दक्षिणी दिल्ली में जनता के भरोसे का सबूत है।

चांदनी चौक में BJP का दबदबा कायम

चांदनी चौक वार्ड में बीजेपी ने अपनी साख बनाते हुए जीत दर्ज की, जहां भाजपा उम्मीदवार सुमन गौर गुप्ता को 7,825 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को 6,643 वोट मिले, पर भाजपा ने बाजी मारी। इस ऐतिहासिक और व्यस्त इलाके में बीजेपी की यह जीत राजनीतिक दृष्टि से उत्साहजनक है। वहीं, द्वारका बी सीट से भी भाजपा की मनीषा देवी विजयी हुईं।

शालीमार बाग वार्ड में भी BJP की जीत

शालीमार बाग वार्ड में बीजेपी का दबदबा और भी बढ़ा, जहां अनीता जैन को 16,843 वोट मिले, जो इस उपचुनाव में सबसे बड़ी जीतों में से एक थी। AAP की बबीता राणा को यहां केवल 6,742 वोट मिले। यह परिणाम राजधानी के उत्तरी हिस्सों में बीजेपी की मजबूती दर्शाता है।

AIFB ने भी एक सीट पर दर्ज की जीत

दिल्ली की राजनीति में आमतौर पर AAP और बीजेपी के बीच मुकाबला रहता है, लेकिन इस बार ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई, जो स्थानीय मुद्दों और क्षेत्रीय नेताओं के प्रभाव को दिखाता है।

 विनोद नगर कड़े मुकबले के बाद BJP विजयी

सबसे दिलचस्प मुकाबला विनोद नगर वार्ड में देखने को मिला, जहां भाजपा से सरला चौधरी, AAP से गीता रावत, और स्वतंत्र/छोटे दलों के कई उम्मीदवार हैं। यहां मतदान प्रतिशत 36.47% रहा, जो औसत से कम था, और परिणामों को और रोमांचक बनाता है। हालांकि यहां भी कड़े मुकाबले के बाद अंत में बीजेपी की जीत हुई है।

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी