भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी, फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

राहुल-तेजस्वी और महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज, भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी पहुंचे थाने

FIR Against Mahua Moitra: पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

प्रतीक पाण्डेय

Ravindra Singh Negi: दिल्ली के मधु विहार थाने में यह शिकायत दी गई है। भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

रविंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक नारे लगाए। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गाली देकर इन्होंने देशवासियों को दुखी किया है। इसके अलावा जिस प्रकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, वह भी निंदनीय है। मैंने इन तीनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा विधायक ने लिखा, "मां का अपमान, हर भारतीय का अपमान है। हम चुप नहीं बैठेंगे! आज हमने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके साथ ही टीएमसी की सांसद द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ की गई मर्यादाहीन टिप्पणी के विरोध में भी शिकायत दर्ज की है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए।"

दरभंगा से वायरल हुआ था वीडियो

इस पूरे विवाद की शुरुआत दरभंगा से हुए एक वीडियो के वायरल होने से हुई। इस वीडियो में दिख रहा था कि 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इस घटना के बाद भाजपा ने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा न केवल शर्मनाक है, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भी है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान रफीक नामक व्यक्ति की पहचान हुई है, जिसने मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गाली-गलौज की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना