भाजपा नेता प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर कमेंट 
दिल्ली

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 'बालक बुद्धि' को क्या कहूं

भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल को बालक बुद्धि कहा। यह भी कहा कि उनके बयानों से युद्ध को लेकर पाकिस्तान के झूठे दावों को बल मिल रहा है।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार कांग्रेस और नेता विपक्ष राहुल गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे हैं। वहीं अब भाजपा भी विपक्ष पर पलटवार कर रही है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार की जा रही सरकार की आलोचना पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा कमेंट किया है। उन्होंने पहलगाम हमले पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर उन्हें 'बालक बुद्धि' कहा है।

पहलगाम हमले के बाद से भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष के नेताओं की ओर से सेना के पराक्रम को तो सलाम किया जा रहा है लेकिन साथ ही मोदी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल कर रही है।

भंडारी बोले- 'राहुल बेकार नेता, बालक बुद्धि'

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पहलगाम हमले को लेकर राहुल गांधी की ओर से दी गई प्रतिक्रियाओं पर कहा वह ठीक नेता नहीं हैं। उन्हें मैं बालक बुद्धि कहूंगा। भंडारी ने राहुल पर हमला करते हुए कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान वह पार्टी करते देखे गए थे जबकि पूरा देश शोक मना रहा था। यही नहीं भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल अपनी बयानबाजी से पाकिस्तान के झूठे दावों को पुख्ता कर रहे हैं और सेना के शौर्य को संदेह के घेरे में डाल रहे हैं।

बचकानी हरकतें कर रहे राहुल

भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के सामने बेनकाब हो गए हैं। राहुल और सोनिया गांधी रिमोट कंट्रोल के जरिए सरकार चला रहे थे। 26/11 आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी पार्टी करते पाए गए थे। राहुल गांधी एक लापरवाह नेता हैं। उनकी बचकानी मानसिकता और हरकतें अभी भी जारी हैं। भंडारी ने कहा कि राहुल के कार्य और प्राथमिकताएं उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए अयोग्य बनाती हैं।

भंडारी ने जयराम रमेश पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कल कहा था कि सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकी भी घूम रहे हैं। इसे लेकर भाटिया ने कहा कि जयराम रमेश की टिप्पणी सभी भारतीयों को शर्मिंदा करती है। कैसे एक भारतीय नेता अपने सांसदों की तुलना आतंकियों से कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं जयराम रमेश से पूछना चाहता हूं, हमारे सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जो विदेश गया है और द्विदलीय राजनीति से ऊपर उठकर भारत का पक्ष मजबूती से रख रहा है, क्या इन सांसदों की तुलना आतंकवादियों से की जानी चाहिए?

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित