बारिश से दिल्ली में जलभराव (Image- Social Media) 
दिल्ली

चार इंजन सरकार की नाकामी ले रही दिल्लीवालों की जान, आप ने मांगा PwD मंत्री का इस्तीफा

AAP Attack BJP Govt: दिल्ली में बारिश से जलभराव और मौतों के लिए 'आप' ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से इस्तीफे की मांग की।

अर्पित शुक्ला

Delhi Rains: दिल्ली में गुरुवार को भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के कालकाजी इलाके में सड़क पर गिरे एक भारी पेड़ के नीचे बाइक सवार पिता-बेटी दब गए। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ के नीचे एक कार भी आ गई, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि उस समय कार में कोई नहीं था। हादसा पारस चौक के पास एचडीएफसी बैंक के सामने हुआ। सुबह लगभग 9:50 बजे सड़क किनारे लगा एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। इस मामले पर अब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि बारिश में बार-बार डूब रही दिल्ली और इसके चलते दिल्लीवालों की जा रही जान के लिए बीजेपी की चार इंजन सरकार की नाकामी है। आप ने  भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से इस्तीफे की मांग की है।

क्या कहा आप ने?

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक पेड़ गिरने से बाइक सवार की कुचलकर मौत का वीडियो शेयर किया और कहा कि भारी बारिश के कारण दक्षिणी दिल्ली के हंसराज सेठी मार्ग पर एक पेड़ गिर गया, एक बेचारे बाइक सवार की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। अब तक भारी बारिश के कारण लगभग 2 दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन भाजपा सरकार को कोई परवाह नहीं है।

ग्रेटर कैलाश में भी नावें चलने लगीं

उन्होंने कहा कि हर बार बारिश में लोग मर रहे हैं। राखी के त्योहार के दिन बहनें अपने ढाई साल के भाई का इंतजार करती रहीं और वो बेचारा खुले सीवर के मैनहोल में फंसकर मर गया। क्या ये दिल्ली सरकार जागेगी? उन्होंने ग्रेटर कैलाश की पानी से भरी गलियों में नाव चलाते एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया और कहा कि ठीक है, चार इंजन वाली सरकार में ग्रेटर कैलाश में भी नावें चलने लगीं।

दिल्ली में भारी बारिश

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही घंटों तक भारी बारिश हुई। राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात धीमा हो गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। बारिश के कारण रिंग रोड, दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों और मध्य व पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाली कई मुख्य सड़कों समेत शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी