अरविंद केजरीवाल, फोटो - मीडिया गैलरी 
दिल्ली

बुजुर्गों के लिए केजरीवाल ने की 'संजीवनी' की घोषणा, इनकम की बाउंडेशन नहीं, हर अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज

दिल्ली के सभी बुजुर्गों के लिए खुशखबरी आई है। आम आदमी पार्टी ने 60 साल से ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त में होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज अब दिल्ली में मुफ्त में होगा। अरविंद से इस घोषणा को केजरीवाल की गारंटी बताई है। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आप का ये ऐलान उनके लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू की है। इसके तहत राजधानी में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज मिलेगा। ये केजरीवाल की गारंटी है।

इस योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा। यह सुविधा सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में मिलेगी। इस योजना में आय की कोई सीमा नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि दो से तीन दिन में आप कार्यकर्ता आपके दरवाजे पर पहुंच जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन शुरू करेंगे।

संजीवनी योजना का उद्देश्य भारत की राजधानी दिल्ली में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। यह चिकित्सा सुविधा दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके तहत बुजुर्गों को डॉक्टरों की फीस, दवा खरीदने के लिए पैसे और बीमारियों के निदान से जुड़े शुल्क नहीं देने होंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये ट्रांसफर करेगी। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये दिए जाएंगे।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट