एयर इंडिया फ्लाइट  सौजन्य-IANS
दिल्ली

Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन

Air India Turbulence: एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर है। इस मामले में जांच पूरी होने तक अब एयरलाइन ने बड़ा एक्शन लिया है।

प्रिया जैस

Air India Pilot Drug Test: 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में जब पायलट का दिल्ली में साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट टेस्ट हुआ तो उसका रिजल्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद तुरंत ही पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान फ्लाइट की ऊंचाई में अचानक गिरावट के संबंध में जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। हालांकि, अभी तक पायलट के डोप टेस्ट के नतीजे को लेकर एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एयर इंडिया एयरलाइंस ने क्या कहा?

एयरलाइन का कहना है कि फ्लाइट के बाद नियमों के तहत पायलटों का टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी एयर इंडिया के साथ साझा नहीं की गई है। इसलिए वह इस विषय पर टिप्पणी नहीं कर सकते। एयर इंडिया ने कहा कि वह एविएशन नियमों के मुताबिक, अपने क्रू मेंबर्स का नियमित रूप से ड्रग टेस्ट कराती है। एयरलाइन जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगी।

बताया जा रहा है कि डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए पायलट का एक और टेस्ट होगा। अभी टेस्ट रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

दरअसल, 4 अगस्त को 145 यात्रियों वाली फ्लाइट AI2379 में अचानक जोरदार टर्बुलेंस हुआ। यह फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। जब ओडिशा के पास फ्लाइट को अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और फ्लाइट करीब 300 फीट नीचे गिर गयी। इस घटना के बाद पायलटों के डोप टेस्ट की रिपोर्ट को लेकर सवाल उठे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि टेस्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

13 यात्री और 4 क्रू सदस्य घायल

एयर इंडिया के अनुसार, एयरबस विमान में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे। 4 अगस्त को उड़ान के दौरान हुई घटना में 13 यात्री और चार क्रू सदस्य घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब सभी 13 यात्रियों को छुट्टी मिल चुकी है, जबकि चारों क्रू सदस्यों का इलाज जारी है।

एयर इंडिया ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जांच पूरी होने तक वह संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करती रहेगी। साथ ही प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?