अभिषेक मनु सिंघवी (सोर्स: एएनआई) 
दिल्ली

अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया ऐलान

तेलंगाना से राज्यसभा की सीट पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को एक और नई जिम्मेदारी सौंप दी है। कांग्रेस पार्टी के संठगन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

आकाश मसने

नई दिल्ली: तेलंगाना से राज्यसभा की सीट पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को एक और नई जिम्मेदारी सौंप दी है। कांग्रेस पार्टी के संठगन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। वहीं डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी को विधि विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को अपने विधि, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

सिंघवी को इस विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करने के कुछ दिनों पहले ही तेलंगाना से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया था। राज्यसभा में संख्याबल के हिसाब से सिंघवी के राज्यसभा पहुंचने की प्रबल संभावना है।

कांग्रेस के इस विभाग की अध्यक्षता पहले विवेक तन्खा कर रहे थे, जिन्हें बतौर वरिष्ठ अधिवक्ता इस विभाग के पैनल में जगह दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा अधिवक्ता सलमान खुर्शीद और केटीएस तुलसी को भी विधि विभाग के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैनल में शामिल किया गया है। इसमें हरीन रावल, प्रशांत सेन, देवदत्त कामथ और विपुल माहेश्वरी भी शामिल हैं।

कार्यकारी पैनल की घोषणा

कांग्रेस के विधि विभाग के कार्यकारी पैनल में मुहम्मद अली खान सचिव बनाए गए हैं। उनके साथ ही अमन पंवार, उमर होदा, ईशा बख्शी, अर्जुन शर्मा, निशांत मंडल, अमित भंडारी, तरन्नुम चीमा, निंगोम्बम बुपेंडा मैतेई, लालनुन्हलुई राल्ते और स्वाति ड्रैक भी कार्यकारी पैनल के सदस्य हैं।

वाररूम प्रमुखों की भी नियुक्ति

कांग्रेस ने इसी के साथ महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों के लिए वाररूम प्रमुखों की नियुक्ति की है। सी वी चंद रेड्डी को महाराष्ट्र, नवीन शर्मा को हरियाणा और गोकुल बुटैल को जम्मू-कश्मीर के लिए वाररूम का प्रमुख बनाया गया है।शशिकांत सेंथिल पहले की तरह राष्ट्रीय वार रूम के प्रमुख की भूमिका निभाते रहेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव