Exit poll of Delhi Assembly elections, Delhi Assembly elections 2025, Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, BJP, Congress, Aam Aadmi Party in Punjab, Bhagwant Mann, दिल्ली विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी, बीजेपी , कांग्रेस 
दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार बढ़ा सकती है इन लोगों की मुश्किलें!

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आने वाले हैं। ऐसे में तमाम एग्जिट पोल अपने नतीजे पेश कर चुकी है। वहीं कुछ एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है।

प्रीति शर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आने वाले हैं। ऐसे में तमाम एग्जिट पोल अपने नतीजे पेश कर चुकी है। वहीं कुछ एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली की सत्ता में 11 साल से काबिज आप के हार का असर कई लोगों पर पड़ सकता है।
मतदान के बाद जारी 11 एग्जिट पोल में से 8 में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई गई थी। ऐसे में आम आदमी पार्टी दूसरे बड़े दल के रूप में सामने आ सकती है। दिल्ली में इस बार मतदान प्रतिशत में कमी आई है। साल 2020 में 63 प्रतिशत था जो 2025 में 60.4 प्रतिशत हो गया है।
अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी हारती है तो यह पार्टी के लिए शर्मिंदगी का विषय बन सकता है। इसका झटका केजरीवाल को काफी जोर से लग सकता है। उनकी राजनीति में भविष्य को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। वहीं पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं में दूसरी पार्टी की तरफ जाने की होड़ लग सकती है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र सिंह जैसे नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का मुद्दा गहरा हो सकता है। सत्ता से जाने के बाद पार्टी के नेताओं के खिलाफ और भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आ सकते हैं।
इंडिया ब्लॉक में गैर कांग्रेसी दल जैसे उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और केजरीवाल के गठजोड़ को झटका लग सकता है। वहीं इंडिया गठबंधन मजबूत होने का प्रयास कर सकती है। हालांकि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की भूमिका इस बात पर निर्भर करेगी कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस वापस एक साथ नजर आएगी या नहीं।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध