यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की हत्या (Image- Social Media) 
क्राइम

यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की हत्या, बाइक से आए और सीने में उतार दीं 8 गोलियां, छात्रों ने की तोड़फोड़

Varanasi Murder: वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी चतुर्थ सेमेस्‍टर छात्र सूर्य कुमार सिंह की हत्‍या से छात्रों में जबरदस्‍त आक्रोश है। सूर्य कुमार गाजीपुर का रहने वाला था।

अर्पित शुक्ला

BSc Student Shot Dead in UP College: वाराणसी के यूपी कॉलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीएससी के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे कैंपस में सनसनी फैल गई। बाइक से आए हमलावर ने छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। जाते समय वह पिस्टल और कारतूस वहीं फेंक गया।

गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सूर्य कुमार सिंह (23) के रूप में हुई है, जो गाजीपुर का रहने वाला था और बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था।

चलाईं तोबड़तोड़ आठ गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर का नाम मंजीत बताया जा रहा है, जो उसी यूपी कॉलेज का छात्र है। घटना कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने छात्र पर करीब आठ गोलियां चलाईं चार सीने में और चार कनपटी पर, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह

छात्रों के मुताबिक, सूर्य कुमार सिंह कॉलेज हॉस्टल में रहता था और आरोपी मंजीत से उसका किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग के दौरान आरोपी ने दो हवाई फायर भी किए, जिससे कैंपस में अफरातफरी मच गई।

कैंपस में हंगामा और विरोध

घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि आरोपी ने प्रिंसिपल के सामने फायरिंग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर तोड़फोड़ भी की गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। यूपी पुलिस के अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान