सौजन्य सोशल मीडिया 
क्राइम

बिहार: सारण में पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

Crime News : बिहार के सारण जिले में पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल हो गए। इस दौरान पुलिन ने गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है।

पूजा सिंह

Two Wanted Criminals Injured In Police Encounter :  शुक्रवार को बिहार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आपराधिक गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह पूरी घटना एकमा थाना क्षेत्र के तिलकार गांव के पास की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, कुछ अपराधी तिलकार में परसा पूर्वी के पूर्व मुखिया अशोक राय के मुर्गी फार्म पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर एकमा थाना पुलिस टीम उक्त स्थान पर छापेमारी करने पहुंच गई।

मुठभेड़ में दो वांछित अपराधी घायल

पुलिस टीम को देखकर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की गई, जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधियों की पहचान मुन्ना मियां एवं रंजीत सिंह के रूप में की गई है। सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि दोनों घायल सहित कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। घायल अपराधियों को प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

एक लाख रुपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार

बता दें कि, गिरफ्तार अपराधी मुन्ना मियां के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये सारण जिले के एक लाख रुपये के इनामी अपराधी भी हैं। गिरफ्तार अपराधियों में मुन्ना मियां और रंजीत सिंह के अलावा सत्येन्द्र पटेल, सचिन कुमार यादव तथा प्रिंस यादव शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा और कई गोलियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल