चेन्नई में दुषकर्म 
क्राइम

चेन्नई में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, घटना में दो आरोपी हुए गिरफ्तार

बीते दिन रविवार को चेन्नई से कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

दीपिका पाल

चेन्नई। देश में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे है जहां पर बीते दिन रविवार को चेन्नई से कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जांच के दौरान मिली दुष्कर्म की जानकारी

इस मामले में पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के मित्रों से पूछताछ की, जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों की नौ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि दो संदिग्धों (20 वर्षीय कॉलेज छात्र सुरेश, 19 वर्षीय नरेश)और एक स्कूली छात्र को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी को विस्तृत जांच करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज