प्रतीकात्मक तस्वीर  
क्राइम

बिहार: समस्तीपुर में कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, शिक्षक पर आरोप

Bihar crime news : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से गुस्साए लोग सड़क प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पूजा सिंह

Student Shot Dead In Bihar : सोमवार को बिहार के समस्तीपुर जिले एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा की हत्या का आरोप एक निजी स्कूल के शिक्षक पर लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि, परसा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह हर रोज की तरह सोमवार को  भी दरभंगा जिला के बहेड़ी स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने जा रही थी। पगडंडी से होते हुए बगीचे के रास्ते से जा रही थी, तभी परसा और बघौनी गांव के बीच अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में छात्रा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिक्षक पर हत्या का आरोप

परिजनों ने निजी स्कूल के एक शिक्षक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि निजी स्कूल का शिक्षक पहले भी जान से मार देने की धमकी दे चुका था। बताया जा रहा है कि शिक्षक का किसी से प्रेम संबंध था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।

आक्रोशित लोगों किया प्रदर्शन

घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने स्कूल के एक वाहन में भी आग लगा दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता