फर्जी पुलिस बनकर दुकानदार से ठगी। (सौजन्यः सोशल मीडियाे) 
क्राइम

Nagpur News: फर्जी पुलिस बनकर दुकानदार से ठगी, 2 आरोपी लूटपाट कर हुए फरार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

खुद को पुलिसवाले बताकर 2 बाइक सवार बदमाशों ने 69 वर्षीय से लूटपाट कर फरार होने का मामला मंगलवार सुबह सामने आया है। जिससे शहर में फिर एक बार फर्जी पुलिस बनकर लोगों को ठगने की गैंग सक्रिय हो गई ऐसा लग रहा है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: खुद को पुलिसवाले बताकर 2 बाइक सवार बदमाशों ने 69 वर्षीय से लूटपाट कर फरार होने का मामला मंगलवार सुबह सामने आया है। जिससे शहर में फिर एक बार फर्जी पुलिस बनकर लोगों को ठगने की गैंग सक्रिय हो गई ऐसा लग रहा है।

यह चौंकाने वाली घटना सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत प्रकाश में आई है। इस मामले में पुलिस ने यशपाल सतपाल खुल्लर, उम्र 69, कड़बी चौक निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

गड्डीगोदाम चौक पर यश फोटो कॉपी नाम की दुकान

जानकारी के अनुसार, यशपाल की गड्डीगोदाम चौक पर यश फोटो कॉपी नाम से दुकान है। उन्होंने मंगलवार सुबह हमेशा की तरह अपनी दुकान खोली। दुकान की जिम्मेदारी कर्मचारी पर छोड़कर वह कुछ काम करने के लिए बाजार चले गए।

पुलिसकर्मी बताकर यशपाल को लिया विश्वास में

सुबह करीब 10.15 बजे उन्होंने बाजार से फल खरीदकर वापस दुकान के लिए निकले। गड्डीगोदाम लिंक रोड पर बाथ शॉप के पास 35 से 40 वर्ष की आयु के 2 आरोपियों ने उन्हें रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताकर यशपाल को विश्वास में लिया गया। अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

डिक्की से कंगन और घड़ी गायब

बदमाशों ने यशपाल से सुरक्षा कारणों से सोने का कंगन और घड़ी उतारकर गाड़ी के डिक्की में रखने को कहा। यशपाल ने अपनी 60 हजार रुपये की घड़ी निकाली। लेकिन हाथ का कड़ा बाहर नहीं निकल रहा था। बदमाशों ने हाथ का कंगन निकालने में मदद कर उनकी दोनों चीजें डिक्की में रखने का दिखावा किया। इसके बाद दुकान पहुंचकर यशपाल ने देखा तो डिक्की से कंगन और घड़ी गायब थी।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

यशपाल को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दोनों आरोपी ठगबाज थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा