पहले राजा की दी गई नरबलि फिर तंत्र-मंत्र से वापस आई सोनम? हनीमून मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा 
क्राइम

पहले राजा की दी गई नरबलि फिर तंत्र-मंत्र से वापस आई सोनम? हनीमून मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

राजा रघुवंशी हत्या कांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजा के भाई ने सोनम के परिवार पर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है, जिससे पूरे मामले में हलचल मचा दी है।

अर्पित शुक्ला

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। अब उनके परिवार वालों ने इस घटना के पीछे नरबलि तथा तंत्र-मंत्र जैसी चौंकाने वाली आशंकाएं जताई हैं। मृतक राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने भी आरोप लगाया कि सोनम के परिजन तंत्र-मंत्र पर ज्यादा विश्वास रखते थे, जिसका कनेक्शन राजा की हत्या से हो सकता है।

सचिन रघुवंशी के ने बताया कि उनकी इस आशंका का आधार कुछ पुरानी घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जब सोनम गायब थी, तो उसके परिवार वालों ने तंत्र-मंत्र का सहारा लेते हुए उसकी फोटो उल्टी टांग दी थी। सचिन का दावा है कि ऐसा करने के कुछ ही दिनों बाद सोनम मिल गई थी, जिससे उनके मन में तंत्र-मंत्र को लेकर धारणा मजबूत हुई।

राजा के भाई ने क्या कहा?

सचिन रघुवंशी का कहना है कि जब राजा के शव को इंदौर लाया गया था, तब सोनम के पिता का व्यवहार बहुत ही असामान्य था। शुरुआत में वो शांत और निष्क्रिय थे, जिससे कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिख रही थी। हालांकि, जैसे ही राजा की मौत को लेकर सोनम पर आरोप लगने शुरू हुए, पिता देवी सिंह ने मीडियाकर्मियों से झगड़ा शुरू कर दिया। सचिन ने कहा कि कि यह अचानक आया बदलाव और आक्रामक व्यवहार कई बातों की तरफ इशारा करता है, जो उनके तंत्र-मंत्र की ओर आशंका को मजबूत करता है।

सचिन रघुवंशी ने इस पूरे केस की सच्चाई उजागर करने के लिए आरोपियों की नार्को टेस्ट की मांग की है। साथ ही सोनम के भाई गोविंद ने भी नार्को टेस्ट करने की मांग की है।

पुलिस जांच में पता चला है कि 23 मई को मेघालय के सोहरा में अपने पति राजा की हत्या के बाद सोनम पहले गुवाहाटी गई, फिर ट्रेन से इंदौर लौटी। 25 मई को वह इंदौर पहुंची और अपने प्रेमी राज कुशवाह से मिली। दोनों ने एक दिन किराए के कमरे में साथ गुजारा। इसके बाद राज ने सोनम को उत्तर प्रदेश भेजने के लिए कार का इंतजाम किया।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट