तीन आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य IANS) 
क्राइम

UP: दुबई में बैठे बदमाश की डिमांड पर गाड़ियां चुराता था गैंग, 3 आरोपी गिरफ्तार

Crime news: मुरादाबाद कि पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा सिंह
International Vehicle Theft Gang Busted: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले की मझौला पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात महंगी कारें और उनके कागजात बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि, यह गैंग दुबई में बैठे बदमाश के लिए ऑन डिमांड गाड़ियां चुराता था।
मझौला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान राजकुमार, यूनुस और गगन गौतम के रूप में हुई है। आरोपी संभल के कुख्यात माफिया शारिक साठा की डिमांड पर गाड़ियां चुराते थे।

दुबई में बैठे शारिक साठा के इशारे पर चोरी करते थे आरोपी

पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि यह गैंग शारिक साठा के इशारे पर काम करता था, जो दुबई में बैठकर इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को संचालित करता है। गैंग के सदस्य दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लग्जरी गाड़ियां चुराकर उन्हें विदेशी बाजारों में बेचने का काम करते थे। बरामद सात गाड़ियों में से छह दिल्ली से और एक उत्तर प्रदेश से चोरी की गई थी।

फरार सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, गैंग का एक प्रमुख रिसीवर महफूज मुरादाबाद में सक्रिय है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गैंग के दो सदस्य फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय ने बताया कि यह गैंग गाड़ियों के कागजात में हेरफेर करता था और उन्हें अवैध रूप से बेचने के लिए विदेशी तस्करों से संपर्क में रहता था।

चोरी की गाड़ियों के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बदमाशों के ठिकानों से चोरी की गाड़ियों के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं, जो इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को उजागर करते हैं। गैंग के सदस्यों से पूछताछ में कई अन्य राज्यों में चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO