कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्राइम

Meerut Murder Case: मुस्कान के पेट में किसका बच्चा? सौरभ राजपूत के भाई ने किया बड़ा दावा

जहां एक तरफ हत्या के मामले में पुलिस की जांच चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सौरभ राजपूत के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। सौरभ के परिवार ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया है कि होने वाले बच्चे

अभिषेक सिंह

मेरठ: मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी के बारे में नई जानकारी सामने आई है। मेडिकल जांच में पता चला है कि मुस्कान गर्भवती है। अल्ट्रासाउंड में पुष्टि हुई है कि वह करीब 4 से 6 हफ्ते की गर्भवती है। इस खबर के बाद जेल प्रशासन ने कहा है कि अब उसे गर्भवती कैदियों के लिए तय विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें नियमित जांच, पोषण संबंधी मदद और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी शामिल है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक मुस्कान को शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में ले जाया गया था। जांच के बाद उसे करीब डेढ़ बजे वापस जेल लाया गया। जेल अधिकारियों ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी के बाद से उसके परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने नहीं आया है।

क्या बोले जेल अधीक्षक?

वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा- '12 अप्रैल को करीब 11:45 बजे मुस्कान को पुलिस टीम और फार्मासिस्ट की निगरानी में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जांच के बाद उसे करीब डेढ़ बजे वापस जेल लाया गया। इस दौरान वह करीब एक घंटे 45 मिनट तक जेल से बाहर रही।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 19 मार्च को मुस्कान और उसके दोस्त साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उन्होंने सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़ों को ड्रम में छिपा दिया था। घटना के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश भाग गए थे। बाद में मुस्कान ने परिवार के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच चल रही है।

सौरभ के परिवार ने कही बड़ी बात

जहां एक तरफ हत्या के मामले में पुलिस की जांच चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सौरभ राजपूत के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। सौरभ के परिवार ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया है कि होने वाले बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। वहीं सौरभ के भाई बबलू राजपूत ने कहा- 'अगर मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा मेरे भाई सौरभ का है तो हम उसे गोद लेंगे और अपने बच्चे की तरह पालेंगे। वह हमारे खून का हिस्सा है।'

वहीं मुस्कान के परिवार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जेल सूत्रों के अनुसार मुस्कान के परिवार से कोई भी उससे मिलने नहीं आया है, जबकि साहिल शुक्ला की दादी पुष्पा दो बार उससे मिलने आई हैं। वे उसके लिए कपड़े और फल भी लेकर आई हैं।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID