जमशेदपुर में कारोबारी की आंखों में मिर्च झोंक 30 लाख लूटे (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात, कारोबारी की आंखों में मिर्च झोंक 30 लाख लूटे

Crime news: जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन बेखौफ अपराधियों लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने एक कारोबारी साकेत अग्रवाल से दिनदहाड़े 30 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

पूजा सिंह

30 Lakhs Looted In Jamshedpur: झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। गुरुवार की दोपहर शहर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा इलाके में एक कारोबारी साकेत अग्रवाल से दिनदहाड़े 30 लाख रुपए लूट लिए गए।

साकेत अग्रवाल यह रकम बैंक में जमा कराने जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई। इस दौरान अपराधियों ने उन पर गोली भी चलाई, हालांकि साकेत बाल-बाल बच गए। बताया गया कि जमशेदपुर में हिन्दुस्तान यूनिलीवर की एजेंसी चलाने वाले साकेत अग्रवाल स्कूटी से बैंक जा रहे थे। रास्ते में दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अचानक आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया। रुपयों भरा बैग छीनने के बाद भी जब व्यापारी ने उनका पीछा किया तो अपराधियों ने हवा में फायरिंग की और इनोवा गाड़ी पर सवार होकर मौके से भाग निकले।

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने गुरुद्वारा समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने अपराध की बढ़ती घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया है।

बेखौफ अपराधियों के हौलसे बुलंद

स्थिति यह है कि व्यस्त इलाके में अपराधी बड़ी घटनाएं अंजाम देकर निकल जा रहे हैं और पुलिस कुछ कर नहीं पा रही। जिस स्थान पर यह वारदात हुई है, वहां से थोड़ी दूर पर जमशेदपुर के सांसद का आवास है। इसके बावजूद अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।

कल ज्वेलरी शॉप को बनाया था निशाना

इसके एक दिन पहले ही बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना अंजाम दी थी। छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया। उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में आभूषण और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर पंकज जैन के सिर पर पिस्तौल की बट से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें