महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय की तलाश तीन राज्यों में (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्राइम

संन्यासिन आशिक को ढूंढ रही 3 राज्यों की पुलिस, जानें प्रेम में कैसे कातिल बनी महामंडलेश्वर पूजा?

UP के अलीगढ़ सुपारी देकर हत्या करवाने की आरोपी साध्वी को पुलिस तीन राज्यों में तलाश कर रही है। महामंडलेश्वर Pooja Pandey को पुलिस तीन राज्यों में तलाश कर रही है उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है।

सौरभ शर्मा

Aligarh Mahamandaleshwar Love affair Murder Case: धर्म की आड़ में प्रेम, साजिश और हत्या की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। अलीगढ़ के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय का नाम सामने आया है। पुलिस का दावा है कि पूजा ने अपने प्रेमी अभिषेक से छुटकारा पाने के लिए पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अब 25 हजार रुपये की इनामी पूजा की तलाश में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

यह सनसनीखेज मामला एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिसका अंत बेहद खौफनाक हुआ। पुलिस के अनुसार, महामंडलेश्वर पूजा के अभिषेक के साथ संबंध थे और वह उसे खुद से दूर नहीं जाने देना चाहती थी। जब अभिषेक ने अपना बाइक शोरूम खोला, तो पूजा उसमें पार्टनरशिप की मांग करने लगी। बात न बनने पर पूजा ने अपने पति अशोक पांडेय के साथ मिलकर अभिषेक को रास्ते से हटाने का फैसला किया और तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दी। 26 सितंबर की रात शूटरों ने अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी।

विवादों से पुराना नाता, अब कुर्की की तैयारी

पूजा शकुन पांडेय का विवादों से गहरा नाता रहा है। इससे पहले वह महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर और कई भड़काऊ बयान देकर सुर्खियों में आ चुकी है। उसके खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में पांच मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, हत्या के बाद से वह फरार है और पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी ने पूजा पर 25 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही गैर-जमानती वारंट भी जारी करा लिया है। पुलिस का कहना है कि अगर वह जल्द ही सरेंडर नहीं करती है तो उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसके लिए उसकी संपत्तियों को चिह्नित कर लिया गया है।

अखाड़े ने किया बाहर, संगठन ने भी झाड़ा पल्ला

अभिषेक हत्याकांड में नाम आने के बाद पूजा की चौतरफा निंदा हो रही है। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उसे महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी उससे पल्ला झाड़ लिया है। महासभा की जिलाध्यक्ष गौरी पाठक ने कहा कि पूजा को कई साल पहले ही संगठन से निकाला जा चुका है और धर्म की आड़ में अपराध करने वाले समाज के लिए कलंक हैं। इस बीच, पूजा ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी है, जिस पर 7 अक्टूबर को सुनवाई होनी है, जबकि उसके पति अशोक पांडेय और दोनों शूटर जेल में बंद हैं।

PM Modi Gujarat And Maharashtra Visit: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म