सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
क्राइम

फ्री में नहीं मिले गोलगप्पे तो कर दी दुकानदार की हत्या, बेंगलुरू में दिल दहलाने वाली वारदात

बेंगलुरु में एक दुकानदार की मुफ्त पानीपुरी देने से इनकार करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. नशे में धुत शख्स ने दुकानदार से फ्री में पानीपुरी मांगी थी।

अर्पित शुक्ला

Bengaluru Street Food Vendor Stabbing: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक सड़क किनारे पानीपुरी का ठेला लगाने वाले दुकानदार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि दुकानदार ने नशे में आए एक युवक को मुफ्त में पानीपुरी देने से इनकार कर दिया था। यह घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बटरायनपुरा मुख्य सड़क पर स्थित एक पानीपुरी की दुकान पर हुई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, दुकानदार रोज की तरह सड़क पर अपना ठेला लगाए हुए था, तभी नशे की हालत में एक युवक वहां आया और मुफ्त में पानीपुरी मांगने लगा। दुकानदार ने उसे साफ तौर पर मना कर दिया और कहा कि वह बिना पैसे के पानीपुरी नहीं दे सकता। दुकानदार के मना करने पर आरोपी भड़क गया और दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। इसके बाद, आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और दुकानदार के पेट में वार कर दिया। चाकू लगते ही दुकानदार वही गिरकर खून से लथपथ हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुंचे और दुकानदार को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या से सड़क किनारे कारोबार करने वाले अन्य विक्रेताओं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। सबूतों के आधार पर बेंगलुरु उत्तर डिवीजन पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में था और मामूली विवाद के बाद उसने यह खौफनाक हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद