-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Cctv Found In Andhra Pradesh Engineering College Girls Washroom 300 Videos Recorded
आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में CCTV मिलने के बाद हंगामा, बना डाले 300 वीडियो
- Written By: शानू शर्मा
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गर्ल्स वॉशरूम में CCTV मिलने के बाद हंगामा मच गया। छात्राओं ने दावा किया है कि इस कैमरे से लगभग 300 वीडियो बनाए गए हैं। कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।

आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में सीसीटीवी कैमरा (सौ.सोशल मीडिया)
हैदराबाद: देश में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक कॉलेज के वॉशरूम में हिडन कैमरा पकड़ा गया है। इस बात की जानकारी तब मिली जब कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे थे। जिसके बाद जांच में CCTV कैमरा पाया गया। इस मामले के सामने आते ही एक बार फिर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।
छात्रों ने हिडन कैमरा के बारे में पता चलते ही पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने फोर्थ ईयर के एक छात्र को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्राओं ने बताया कि पहली बार गुरुवार को एक छात्रा ने वॉशरूम के अंदर एक कैमरा देखा, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। छात्राओं ने दावा किया है कि वॉशरूम के अंदर से लगभग 300 वीडियो बनाए गए हैं।
जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
हॉस्टल में कैमरा मिलने के बाद हंगामा शुू हो गया है। इस मामले के शुरूआती जांच में एक छात्र का लैपटॉप उस कैमरे से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने भी जांच के दौरान लड़के के लैपटॉप से 300 से भी अधिक अश्लील वीडियो के मिलने की बात कही है। आरोपी छात्र के लैपटॉप और फोन दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि यह वीडियो और किसे शेयर किया गया है या फिर और कहां सेव किया गया है इसकी जानकारी ली जा रही है। छात्राओं में डर के साथ आक्रोश का भी माहौल है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मुंडन के बाद मंदिर को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात- PHOTOS
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, प्लांट में पिघले हुए स्टील का रिसाव, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
इस राज्य में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत! 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद होने से मचा हड़कंप, लगीं लंबी कतारें
यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने फिर लिखा PM मोदी को चिट्ठी, महिला सुरक्षा पर सख्त कानून बनाने मांग की
महिला सुरक्षा पर फिर उठा सवाल
इस मामला के सामने आते ही एक बार फिर यह सवाल दुबारा उठने लगा कि आखिर गर्ल्स वॉशरूम में CCTV लगे कैसे थे। छात्र द्वारा की गई इस अश्लील हरकत में और किन लोगों ने साथ दिया है। वहीं सवाल यह भी उठता है कि कॉलेज प्रशासन के आंखों के नीचे इतना कुछ होता रहा और किसी को कुछ पता कैसे नहीं लगा। इस दौरान वहां के स्टाफ कहां थे। कुल मिलाकर एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा है। लड़कियां ना अपने कॉलेज में सुरक्षित हैं ना अपने वर्कप्लेस पर ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए? कोलकाता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि देश में एक और घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। हालांकि इससे पहले भी चंडीगढ़ में एक कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में CCTV मिलने पर बवाल मचा था।
Cctv found in andhra pradesh engineering college girls washroom 300 videos recorded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














