आरोपी पिता शशि रंजन मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्राइम

Kanpur: दोनों बेटियों को अपने साथ ले जाएगा...आरोपी की पत्नी ने खोले रूह कंपाने वाले राज; जानें क्या बताया

Twin Daughter Murder: कानपुर में 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी शशि रंजन की पत्नी रेशमा ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेशमा के मुताबिक आरोपी ने पूरे घर में कैमरे लगवा रखे थे।

सजल रघुवंशी

Kanpur Double Murder Father Killed Twin Daughters उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई रूह कंपाने वाली घटना के बाद अब आरोपी की पत्नी के बयान ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पत्नी ने उन दोनों के रिश्ते को लेकर साफ कहा कि उनके संबंध कई सालों से खराब चल रहे थे। साल 2014 में दंपत्ति ने लव मैरिज की थी और शादी के कुछ समय बाद ही रिश्त में तनाव शुरू हो गया था।

बता दें कि पत्नी रेशमा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली है जबकि आरोपी पति बिहार का रहने वाला है दोनों कानपुर में नौकरी के दौरान मिले थे। रेशमा छेत्री ने आगे बताया कि उनका पति शशि रंजन मिश्रा अक्सर शराब के नशे में रहता था और उनके साथ मारपीट करता था।

मायके नहीं जाने देता था शशि

रेशमा छेत्री ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि शशि रंजन उन्हें मायके जाने से भी रोकता था। जब भी वह मायके जाने की बात करती थीं तब उनके साथ मारपीट करता था। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी पति बार-बार रेशमा से कहता था कि वह बेटे को लेकर कहीं दूर चली जाए जबकि वह दोनों बेटियों को अपने पास रखेगा।

घर के हर कोने में सीसीटीवी

पत्नी के अनुसार पति अक्सर कहता था कि वह मरना चाहता है और दोनों बेटियों को भी अपने साथ ले जाएगा। घटना वाली रात के बारे में रेशमा ने बताया कि सब कुछ सामान्य लग रहा था। परिवार ने साथ में खाना खाया और उसके बाद पति बेटियों को लेकर अपने कमरे में सोने चला गया। वह काफी देर तक फोन पर बात करता रहा, जिसे पत्नी CCTV के जरिए देख रही थीं।

दोनों बेटियों को साथ ले जाउंगा

पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उनका पति शशि रंजन मिश्रा यह कहता था कि शशि बार-बार कहता था कि वह मरना चाहता है और दोनों बेटियों को भी अपने साथ ले जाएगा। आपको बता दें कि रविवार तड़के आरोपी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल