पत्रकार गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो) 
क्राइम

युद्ध छेड़ने की तैयारी...देशद्रोही पत्रकार नागपुर से गिरफ्तार, ATS-IB की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध दस्तावेज और फोटो बरामद

Nagpur News: देश में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच हमलों का सिलसिला जारी है। इस बीच नागपुर से देशद्रोही गतिविधियों के लिए एटीएस और आईबी की कार्रवाई के तहत एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है।

प्रिया जैस

नागपुर: देश में इस समय तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे हमलों के बीच सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रही है। साथ ही देश में चल रही देशविरोधी हलचल पर भी पैनी नजर बनाकर रखी है। इस बीच नागपुर में एक पत्रकार को देशद्रोह से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त पाया है और गिरफ्तार कर लिया है।

देश में चल रहे युद्ध के बीच सिटी पुलिस ने स्टूडेंट एक्टिविस्ट और पत्रकार रेजाज एम. शीबा सिद्दीक (26) को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि देशद्रोह से जुड़ीं गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में रेजाज को गिरफ्तार किया गया है। उसके अलावा एक महिला मित्र भी पुलिस की गिरफ्त में है। हालांकि, इस मामले को लेकर सिटी पुलिस कोई बयान नहीं दे रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर रेजाज के गिरफ्तार होने की पुष्टि हुई है।

लकड़गंज थाने में मामला दर्ज

रेजाज के खिलाफ लकड़गंज थाने में भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी, दंगा भड़काने के इरादे से लोगों को उकसाने, सार्वजनिक उपद्रव उकसाने वाले बयान और आपराधिक धमकी सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताते चलें, कि इसके पहले भी रेजाज विवादों में रहा है। वह केरल के एडापल्ली का रहने वाला है। 30 अप्रैल को केरल के कोच्ची में रेजाज ने अपने समर्थकों के साथ एक प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शन रोक रेजाज और साथियों को गिरफ्तार किया था।

संदिग्ध दस्तावेज बरामद

पुलिस ने उसकी दोस्त नागपुर निवासी ईशा को भी हिरासत में लिया है। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़ा सिद्दीक दिल्ली से केरल लौटते समय एक दोस्त से मिलने के लिए नागपुर आया था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों की मानें तो रेजाज और उसके दोस्त के पास कई आपत्तिजनक लिट्रेचर, फोटो और अन्य सामग्री मिली है। रेजाज ‘मकतूब मीडिया’ और ‘द ऑब्जर्वर पोस्ट’ नामक मीडिया ग्रुप के लिए काम करता है।

वह दिल्ली में एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस करने गया था। वहां से लौटते समय नागपुर आ गया। बताया जाता है कि यह कार्रवाई केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की निगरानी में की गई है। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती है। देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण आईबी और एटीएस भी जांच में जुटी हैं।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम