कॉन्सेप्ट इमेज 
क्राइम

झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली को UP ATS ने दबोचा, 5 लाख रुपए का था इनाम

Crime news: झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली नगीना उर्फ डॉक्टर को उत्तर प्रदेश एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस नक्सली पर झारखंड सरकार ने हाल ही में पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

पूजा सिंह

Jharkhand's Most Wanted Naxalite Arrested: झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सलियों में से एक उमेश खेरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मंगलवार को लखनऊ के पास गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के पलामू जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने इसकी पुष्टि की है।

नगीना पर झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में कई नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है। वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) में सब जोनल कमांडर है और झारखंड सरकार ने हाल ही में उस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

फरार नक्सली को पुलिस ने लखनऊ में किया गिरफ्तार

14 सितंबर को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिली में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल था, लेकिन जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा था। इसी मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का इनामी दूसरा नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था। इसके पहले 3 सितंबर को मनातू में उसके दस्ते के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से नगीना फरार चल रहा था और लखनऊ के पास किसी इलाके में शरण लिए हुए था। उत्तर प्रदेश एटीएस भी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

टीएसपीसी सुप्रीमो का करीबी है गिरफ्तार नक्सली

पुलिस के अनुसार, नगीना को टीएसपीसी सुप्रीमो शशिकांत गंझू का करीबी माना जाता है और संगठन में उसकी अहम भूमिका है। बताया जाता है कि वह हमेशा एके-47 से लैस रहता है। झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत डंडई थाना क्षेत्र के झलंगी ग्राम निवासी नगीना पर झारखंड में 25 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

गिरफ्तार नक्सली से की जा रही है पूछताछ

पलामू के छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि नगीना की गिरफ्तारी की सूचना है। विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि नक्सली नेटवर्क और भविष्य की साजिशों के बारे में सुराग मिल सके।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी