आठ आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य IANS) 
क्राइम

झारखंड: ज्वेलरी शॉप में डकैती की साजिश नाकाम, बिहार के दुर्दांत अपराधी के गिरोह के 8 अपराधी गिरफ्तार

Crime news: योजना बनाकार डकैती करने जा रहे आठ बदमाशों को गढ़वा जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा के गिरोह के हैं।

पूजा सिंह

Robbery Plot Foiled In Jharkhand: पुलिस ने अपराधियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की है। झारखंड और बिहार के दुर्दांत अपराधी धीरज मिश्रा गिरोह के आठ गुर्गों को गढ़वा जिला पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की सभी आरोपी ज्वेलरी शॉप में डकैती करने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग गढ़वा के ‘रूप अलंकार ज्वेलर्स’ में डाका डालने जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इन अपराधियों को वारदात अंजाम देने के पहले उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों में आनंद कुमार रवि, अनुराग कुमार, दीपक कुमार मांझी उर्फ दीपक कुमार पासवान, सरोज कुमार, बबी कुमार राम, राजा कुमार, अजीत कुमार उर्फ छोटू और रितिक नौरंग शामिल हैं।

आरोपियों के पास से हथियार बरामद

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी कट्टा, जिन्दा गोलियां, चाकू, तीन मोटरसाइकिल और नगद सामान बरामद किया गया। पकड़े गए अपराधी झारखंड-बिहार के धीरज मिश्रा गिरोह से तालुक रखते हैं।

गैंग का सरगना फरार

धीरज मिश्रा, जो बिहार के बक्सर का रहने वाला है, एक संगठित गिरोह चलाता है और इस गिरोह के निशाने पर शहर के ज्वेलर्स दुकान और बैंक रहते हैं। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर धीरज मिश्रा अपने तीन साथियों के साथ भागने में सफल रहा। पुलिस ने पूछताछ के दौरान अपराधियों से गिरोह की गतिविधियों की अहम जानकारी जुटाई है।

आरोपी ज्वेलरी शॉप को बनाते हैं निशाना

गिरोह का सक्रिय सदस्य अजीत कुमार उर्फ छोटू ने बताया कि धीरज मिश्रा झारखंड में तीन से चार गिरोह बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। छोटू इससे पहले भी किसी ज्वेलर्स दुकान की लूट में शामिल था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। गढ़वा पुलिस ने इस कार्रवाई को सफल बताते हुए कहा कि गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्य की खोज और गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह भंग करने के लिए व्यापक जांच जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन