कनाडा पुलिस (सोर्स -सोशल मीडिया) 
क्राइम

कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू से हत्या! ओटावा में सनसनी, पुलिस की हिरासत में एक संदिग्ध

कनाडा में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी कनाडा की राजधानी में स्थित भारतीय उच्चायोग ने दी।

सौरभ शर्मा

ओटावा: कनाडा के ओटावा में एक भारतीय नागरिक की चाकू से हत्या कर दी गई है। इस मामले में पलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, इस बात की जानकारी कनाडा में भारतीय उच्चायोग के द्वारा दी गई है। भारतीय उच्चायोग के बताया यह घटना रॉकलैंड में हुई है। अभी मारे गए एक व्यक्ति के बारे मे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं हैं। उच्चायोग ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है।

कनाडा के ओटावा शहर के निकट एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। कनाडा की राजधानी ओटावा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना रॉकलैंड में हुई, हालांकि उसने मारे गए व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

ओटावा के निकट रॉकलैंड में हुई घटना

उच्चायोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की हत्या किए जाने की घटना से हम बहुत दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। इसमें कहा गया है, हम स्थानीय सामुदायिक संगठन के माध्यम से शोक संतप्त परिजन को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निकट संपर्क में हैं।  जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है उसकी अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है। क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने क्या कहा

एक खबर के अनुसार, ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से ठीक पहले रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह स्थल ओटावा शहर से लगभग 40 किलोमीटर पूर्व में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं। ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। सीटीवी न्यूज ने ओपीपी के हवाले से कहा, चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती।

( ऐजेंसी इनपुट के साथ )

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी