पालतू जानवर के साथ अश्लील कृत्य। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्राइम

Nagpur News: बेटियां तो बेटियां, अब यहां जानवर तक महफूज नहीं! पालतू जानवर के साथ अश्लील कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

अब देश की बेटियां ही नहीं बल्कि पालतू जानवर भी सुरक्षित नहीं रह रहे हैं। क्योंकि उपराजधानी में अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें पालतू जानवर के साथ सिरफिरे युवक ने अश्लील कृत्य किया है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: देश में बेटियों के साथ दुष्कर्म के मामले अक्सर आते रहते हैं, जिससे बेटियां अपने आप को किसी भी क्षेत्र में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। चाहे वह अपना घर ही क्यों न हो, लेकिन अब देश की बेटियां ही नहीं बल्कि पालतू जानवर भी सुरक्षित नहीं रह रहे हैं। क्योंकि उपराजधानी में अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें पालतू जानवर के साथ सिरफिरे युवक ने अश्लील कृत्य किया है।

यह शर्मनाक वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटित प्रकरण से आरोपी युवक को पकड़ा गया है। उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया है। अजनी थाने में प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी राकेश मारुति गिरडे (25, निवासी हावरपेठ, गली नंबर 3) को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता का नाम रूपम बालकृष्ण सोनवणे (30, निवास श्री साई रेजीडेंसी, ग्रीन प्लेनेट कॉलोनी, राघवेंद्र नगर, मानेवाड़ा) है।

युवक की संदिग्ध गतिविधियां

आरोपी 25 वर्षीय अजनी थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि शिकायतकर्ता रुपम सोनवाने नामक युवक है। मंगलवार की सुबह 11 बजे के दौरान उसके घर के पास कुछ लावारिस जानवर थे। उस दौरान कचरा चुनने वाले 25 वर्षीय युवक ने जानवर के साथ अश्लील कृत्य किया है। हालांकि युवक की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध होने से रुपम ने उस पर नजर रखी थी। अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आरोपी CCTV कैमरे में कैद

घिनौना कृत्य करते देखकर जब वह युवक को पकड़ने दौड़ा, तो वह वहां से भाग गया। उसके बाद में मामले की गैर सरकारी संगठन के लोगों को इसकी सूचना दी गई। युवक की खोजबीन के लिए परिसर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिससे पता चला कि वह परिसर में करीब 3 दिन से घूम रहा था और जानवरों के साथ गलत कृत्य कर रहा था।

अजनी पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

इस बीच आरोपी युवक की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। देर रात प्राणी संरक्षण एवं प्राणी क्रूरता के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच अजनी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन चंद्र राजकुमार के मार्गदर्शन में अजनी पुलिस द्वारा की जा रही है।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच