कॉन्सेप्ट इमेज 
क्राइम

नौकरी करने की सलाह देने का खौफनाक अंजाम, बौखलाए युवक ने 3 साल के भाई की मुंबई में गला काटकर की हत्या

Gujarat crime news: सूरत के अमरोली इलाके में एक तीन साल के बच्चे का अपहरण कर युवक मुंबई ले आया। यहां लोकमान्य तिलक स्टेशन पर ट्रेन में ब्लेड से गला काटकर बच्चे की हत्या कर दी।

पूजा सिंह

3 Year Old Child Kidnapped And Murdered: मौसी से कहासुनी का इतना खौफनाक अंजाम होगा, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक युवक ने केवल इस वजह एक मासूम बच्चे की हत्या कर दी, क्योंकि उसकी मौसी ने उसे नौकरी करने की सहाल दी थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोरकर रख दिया है। मामला गुजरात में सूरत का है, यहां अमरोली इलाके में तीन साल के मासूम की अपहरण के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपी विकास शाह को सूरत क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास ने अपनी मौसी से हुई कहासुनी के बाद बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे मुंबई ले जाकर ट्रेन की टॉयलेट में हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी कि, 21 अगस्त को एक महिला ने अमरोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसके तीन साल के बेटे का अपहरण भतीजे विकास शाह ने कर लिया। विकास शाह बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है।

मौसी की सलाह से नाराज हुआ युवक

पुलिस के अनुसार, विकास कुछ महीने पहले गल्फ देशों (ओमान, कतर, सऊदी अरब) से होकर लौटा था और अप्रैल से कोई काम नहीं कर रहा था। 15 दिन पहले मां उसे सूरत लेकर आई थी, जहां मौसी के घर पर उसे रहने की इजाजत नहीं मिली। मौसी ने विकास से काम करने और अलग रहने की सलाह दी, जिससे वह नाराज हो गया।

गुस्साए युवक ने मौसी के 3 साल के बेटे का किया अपहरण

पुलिस जांच में पता चला कि नाराजगी की वजह से विकास ने मौसी के तीन साल के बेटे का अपहरण कर लिया और उसे मुंबई ले गया। वह बच्चे की मां और अपनी मौसी का फोन भी साथ ले गया। आरोपी फोन को दिन में एक बार चालू करता और फिर बंद कर देता था, जिससे उसकी लोकेशन को ट्रेस करना मुश्किल हो गया था। 22 अगस्त की अलसुबह मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस में कुशीनगर एक्सप्रेस की टॉयलेट से बच्चे का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसका गला ब्लेड से काटा गया था।

सूरत क्राइम ब्रांच ने आरोपी युवक किया गिरफ्तार

पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पहले दिन आरोपी विकास की लोकेशन बांद्रा और फिर कुर्ला में मिली। सूरत क्राइम ब्रांच और मुंबई पुलिस ने तीन घंटे तक ऑपरेशन चलाया। 25 अगस्त की दोपहर आरोपी की लोकेशन बीकेसी में मिली। पुलिस ने जब छापा मारा तो आरोपी विकास ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। डीसीपी (सूरत क्राइम ब्रांच) भावेश रोजिया ने बताया कि ट्रेन के कोच में बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी ने शव टॉयलेट में फेंक दिया था और फरार हो गया था।

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा