पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

पति के शव से लिपटकर दहाड़े मार-मारकर रो रही थी पत्नी, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची खौफनाक साजिश

Sultanpur में पहले तो पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए पति के शव के पास बैठकर दहाड़े मार-मारकर रोई थी।

पूजा सिंह

Sultanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। शुरुआत में सबको लगा कि एक पत्नी अपने पति की मौत पर विलाप कर रही है, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामले का खुलासा हुआ तो सभी के होश उड़ गए। अवैध संबध के कारण महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिली पति की हत्या की साजिश रची थी।

महिला पहले तो अपने पति की लाश के पास बैठककर जोर-जोर से रो रही थी। आसपास जमा भीड़ उसे ढांढस बंधा रही थी। लेकिन पुलिस को शुरुआती जांच में कई ऐसे सबूत हाथ लगे, जिन्होंने शक की सुई पत्नी की ओर घुमा दी। तब लोगों को लगा कि आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की लाश पर दहाड़े मार-मारकर रोई थी।

फोन जांच से खुला महिला का राज

बताया जा रहा है कि, मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के फोन की जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। फोन जांच में पता चला की महिला का गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से बात होती है। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो पूरा मामले का खुलसा हुआ। जिसके बाद  पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गांव के ही युवक थे महिला अवैध संबध

बता दें कि सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या हुई थी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस दौरान मृतक युवक के परिनजों ने मृतक महेश की पत्नी पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन की सीडीआर निकालकर खंगाली। जिसके बाद पता चला की गांव के ही एक युवक से महिला की लगातार फोन पर बात होती थी। पुलिस टीम ने गांव के ही जयप्रकाश उर्फ डंगर यादव नाम के युवक को से सख्ती से पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी का जयप्रकाश उर्फ डंगर यादव से अवैध संबध था। हत्या से पहले मृतक महेश ने पत्नी को प्रेमी की दुकान के अंदर आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसलिए पत्नी और उसके प्रेमी ने महेश की हत्या की साजिश रची। महिला के प्रेमी पहले मृतक को शराब पिलाई उसके बाद धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, हत्या के कुछ ही घंटों के अंदर मामले का खुलासा कर दिया गया था और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछी पहुंचा दिया गया था।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन