BJP नेता के रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने पीड़ितों को दोबारा पीटा 
क्राइम

MP:कानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा! BJP नेता के रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने पीड़ितों को दोबारा पीटा

Crime news: सतना में बीजेपी के रिश्तेदारों के द्वारा कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही दो युवकों की दोबारा बेरहमी से पिटाई कर दी।

पूजा सिंह

Satna Crime News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में बीजेपी नेता के रिश्तेदारों की दबंगई सामने आई है। इस मामले ने पुलिस और प्रशासन दोनों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दंबगों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए पुलिस की मौजूदगी में ही दो युवकों की दोबारा बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र के सगमनिया इलाके का है। सगमनिया निवासी संदीप बंसल और शिवप्रसाद कोल का बीजेपी नेता और सोहावल जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बराज के भतीजे प्रमोद सिंह उर्फ अप्पू से पुराना विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर प्रमोद और उसके साथियों ने दोनों युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में संदीप और शिवप्रसाद बाबूपुर चौकी पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस की मौजूदगी में पीड़ितों को दोबारा पी

पुलिस ने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया और जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए रवाना हुई, लेकिन जैसे ही पुलिस वाहन शहर के सेमरिया चौक के पास पहुंचा, तभी बीजेपी नेता धर्मेंद्र सिंह के छोटे भाई श्यामेंद्र सिंह उर्फ कल्लू अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से पहले बदसलूकी की और फिर पुलिस गाड़ी को रोककर घायलों को जबरन बाहर खींच लिया। इसके बाद दोनों पीड़ितों की पुलिस की मौजूदगी में ही बेरहमी से पिटाई कर दी गई। सगमनिया के स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी प्रमोद सिंह का इलाके में दबदबा है। वह अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करता है, लेकिन बाबूपुर चौकी पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।

दोनों पक्षों पर FIR

इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस वाहन रोककर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस तरह खुलेआम बीच चौराहे में पुलिस के सामने पुलिस वाहन रोककर मारपीट की करना कानून व्यवस्था पर गम्भीर सवाल खड़े कर रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरा मामला मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी के दरवाजे खोलकर घायलों को बाहर निकालते हैं और फिर पीटने लगते हैं।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन