कॉन्सेप्ट इमेज  
क्राइम

MP: अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक को मारी गोली, फोन और 30 हजार रुपए छीनकर हुए फरार

Crime news: ग्वालियर में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक पुलिस आरक्षक से 30 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट लिए। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पूजा सिंह

Unknown Miscreants Shot A Constable:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर बेखौफ बदमाशों द्वारा पुलिस वाले पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक पुलिस आरक्षक को गोली मारकर 30 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना नेशनल हाईवे नंबर 3 पर परिहार थाना क्षेत्र में हुई है, जहां पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक से मोबाइल और 30 हजार रुपए छीन लिए और उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली आरक्षक के सीने में दाहिनी ओर लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। आरक्षक को वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक ने अस्पताल पहुंचाया, जहां आरक्षक का इलाज जारी है।

राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ हैं आरक्षक

दरअसल, आरक्षक प्रमोद त्यागी इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ हैं और वह अपने बीमार पिता को देखने के लिए अपने गृह नगर मुरैना जिले के जोरा गांव जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे नंबर-3 पर पनिहार थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार चार बदमाशों ने पीछे से आकर पूरी वारदात को अंजाम दे डाला।

पूर्व विधायक ने घायल आरक्षक को पहुंचा अस्पताल

बदमाशों की गोली का शिकार हुए आरक्षक प्रमोद त्यागी सड़क पर पड़े रहे। इसी दौरान पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने जब घायल आरक्षक को देखा तो उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे अस्पताल ले गए। पूर्व विधायक ने इस दौरान पुलिस को भी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, आरक्षक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक को जिस जगह गोली मारकर लूटा था, वहीं पास में एक पेट्रोल पंप भी था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात बदमाशों का जल्द पता लगाया जा सके।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा